दिल्ली-NCR में गलन वाली सर्दी, यूपी-बिहार में प्रचंड ठंड का कहर, IMD का अलर्ट

4 weeks ago

Last Updated:January 05, 2026, 05:38 IST

Aaj Ka Mausam: सर्दी ने प्रचंड रूप ले लिया है. गलन की वजह से घर के बाहर निकलना मुश्किल है. मौसम विभाग ने इस हफ्ते तक कड़ाके की ठंड और कोहरे का अलर्ट जारी किया है. साथ पहाड़ों पर बर्फबारी की वजह से ठंड बढ़ गई है और टूरिज्म के लिए मौसम सुहाना हो गया है. वहीं, मौसम विभाग ने दक्षिण भारतीय राज्य तामिलनाडु में बारिश की चेतावनी जारी की है.

दिल्ली-NCR में गलन वाली सर्दी, यूपी-बिहार में प्रचंड ठंड का कहर, IMD का अलर्टजानें आज कैसा रहेगा मौसम, आईएमडी के अलर्ट के साथ. (फाइल फोटो)

Today Weather News: नए साल के पहले सप्ताह में मौसम ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं. गलन से बुरा हाल हो गया है. उत्तर और मध्य भारत में लोगों का बुरा हाल है. मौसम विभाग (IMD) ने आज, 5 जनवरी 2026 के लिए उत्तर और मध्य भारत के कई राज्यों में कड़ाके की ठंड, घने कोहरे और शीतलहर की चेतावनी जारी की है. मैदानी इलाकों में जहां लोग ठिठुरने को मजबूर हैं, वहीं पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी का दौर शुरू होने वाला है. इधर, मौसम विभाग ने बंगाल की खाड़ी में हलचल की वजह से तामिलनाडु में बारिश की चेतावनी जारी की है.

दिल्ली-एनसीआर से लेकर उत्तर पश्चिम भारत के अन्य राज्यों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है. पहाड़ी इलाकों में भारी बर्फबारी और पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म होने की वजह से गलन बढ़ाने वाली पछुआ पवनें मैदानी इलकों में असर दिखा रही हैं. मौसम विभाग के अनुसार इस हफ्ते दिल्ली एनसीआर के पारे में और भी गिरावट दर्ज होने की संभावना है. मौसम विभाग के अनुसार, न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज होगी. वहीं, एक्यूआई में कमी होने की वजह ग्रैप-3 में छूट दे दिया गया है यानी कि एनसीआर में कमर्शियल वाहनों की इंट्री और कंस्ट्रक्शन के कार्यों पर रोक नहीं होगी.

दिल्ली-पंजाब में शीतलहर का प्रकोप

मौसम विभाग के ताजा बुलेटिन के अनुसार, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में आज से 7 जनवरी यानी कि बुधवार तक गंभीर शीतलहर (Cold Wave) चलने की संभावना है. पश्चिमी राजस्थान में 5 से 9 जनवरी और पूर्वी राजस्थान में 5 से 10 जनवरी तक शीतलहर का प्रकोप जारी रहेगा. इसके अलावा, झारखंड के कुछ हिस्सों में भी 6 और 7 जनवरी को शीतलहर की स्थिति बनने के आसार हैं.

घने कोहरे की चादर में लिपटे शहर

तापमान में गिरावट के साथ-साथ कोहरे ने भी जनजीवन को प्रभावित किया है. पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में 7 जनवरी तक रात और सुबह के समय ‘घना से बहुत घना कोहरा’ (Dense to Very Dense Fog) छाए रहने की चेतावनी दी गई है. पूर्वी उत्तर प्रदेश में 8 जनवरी तक और मध्य प्रदेश व ओडिशा में 6 जनवरी तक घने कोहरे के कारण दृश्यता (Visibility) काफी कम रह सकती है, जिससे सड़क और रेल यातायात प्रभावित हो सकता है.

कोहरे का अलर्ट

उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड और कोहरे का प्रकोप जारी है. भारतीय मौसम विभाग (IMD) के ताजा अपडेट के अनुसार, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में 7 जनवरी तक भीषण शीतलहर (Cold Wave) और घने से बहुत घने कोहरे (Dense to Very Dense Fog) की चेतावनी जारी की गई है. राजस्थान के पश्चिमी और पूर्वी हिस्सों में भी 5 से 10 जनवरी तक शीतलहर सताएगी, जबकि मध्य प्रदेश, पूर्वी उत्तर प्रदेश और ओडिशा में भी घने कोहरे प्रभावित रहेगा.

पहाड़ों पर बर्फबारी और ग्राउंड फ्रॉस्ट

मैदानों की सूखी ठंड के विपरीत, पहाड़ों पर मौसम सुहावना लेकिन बेहद ठंडा होने वाला है. जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और मुजफ्फराबाद में 5 और 6 जनवरी को हल्की से मध्यम बारिश या बर्फबारी (Snowfall) होने की संभावना है. हिमाचल प्रदेश में 5-6 जनवरी और उत्तराखंड में 6 जनवरी को बर्फबारी का पूर्वानुमान है. उत्तराखंड के कुछ इलाकों में 5 और 6 जनवरी को ‘ग्राउंड फ्रॉस्ट’ (Ground Frost) यानी पाला पड़ने की भी चेतावनी जारी की गई है, जो फसलों के लिए नुकसानदायक हो सकता है.

अभी और लुढ़केगा पारा

अगले 3 दिनों के दौरान मध्य और पूर्वी भारत में न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की संभावना है. हालांकि, गुजरात के लोगों को थोड़ी राहत मिल सकती है, जहाँ अगले 5 दिनों में तापमान में 2-3 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है.

About the Author

Deep Raj Deepak

दीप राज दीपक 2022 में न्यूज़18 से जुड़े. वर्तमान में होम पेज पर कार्यरत. राजनीति और समसामयिक मामलों, सामाजिक, विज्ञान, शोध और वायरल खबरों में रुचि. क्रिकेट और मनोरंजन जगत की खबरों में भी दिलचस्पी. बनारस हिंदू व...और पढ़ें

Location :

New Delhi,Delhi

First Published :

January 05, 2026, 05:38 IST

homenation

दिल्ली-NCR में गलन वाली सर्दी, यूपी-बिहार में प्रचंड ठंड का कहर, IMD का अलर्ट

Read Full Article at Source