सैनिक स्कूल में आपका बच्चा क्या करता है? सुबह 5.30 बजे होती है शुरुआत, फिर...

5 hours ago

नई दिल्ली (Sainik School Daily Routine). सैनिक स्कूल में एडमिशन की प्रक्रिया काफी कठिन है. यहां एडमिशन मिलना किसी सपने के साकार होने जैसा है. इस सरकारी स्कूल में एडमिशन के लिए अखिल भारतीय सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा पास करना जरूरी है. सैनिक स्कूल में स्टूडेंट्स की दिनचर्या बहुत मुश्किल होती है. इसे ऐसे समझ सकते हैं कि उन्हें स्कूली पढ़ाई के साथ ही सेना में नौकरी के लिए भी ट्रेनिंग दी जाती है. सैनिक स्कूल अपने अनुशासन के लिए जाने जाते हैं.

सैनिक स्कूल में पढ़ाई का शेड्यूल सख्त अनुशासन और संतुलित दिनचर्या पर आधारित होता है. यह स्टूडेंट्स को शैक्षणिक, शारीरिक और नैतिक विकास के लिए तैयार करता है. ये स्कूल रक्षा मंत्रालय के तहत सैनिक स्कूल सोसाइटी द्वारा संचालित होते हैं. सैनिक स्कूल का सिलेबस सीबीएसई पाठ्यक्रम पर आधारित है. यहां सैन्य प्रशिक्षण पर भी जोर दिया जाता है. सैनिक स्कूल और केंद्रीय विद्यालय एक-दूसरे से बिल्कुल अलग हैं. सैनिक स्कूल में एडमिशन से पहले जानिए वहां का पूरा शेड्यूल.

सैनिक स्कूल में क्या होता है?

सैनिक स्कूल भारत के उन प्रतिष्ठित संस्थानों में शामिल हैं, जो बच्चों को शिक्षा के साथ ही अनुशासन, देशभक्ति और नेतृत्व के गुण भी सिखाते हैं. सैनिक स्कूल का मुख्य उद्देश्य स्टूडेंट्स को राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (NDA), नौसेना और वायुसेना जैसे क्षेत्रों में करियर के लिए तैयार करना है. सैनिक स्कूल पूरी तरह से आवासीय (बोर्डिंग) स्कूल हैं, जहां स्टूडेंट्स को सख्त और संरचित शेड्यूल का पालन करना होता है. सैनिक स्कूल का रूटीन सुबह जल्दी शुरू होता है. इसमें दिनभर की हर गतिविधि के लिए समय निर्धारित होता है.

यह भी पढ़ें- KVS और सैनिक स्कूल के सिलेबस में क्या अंतर है? नोट कर लीजिए काम की बात

सुबह 5 बजे हो जाती है सुबह

सैनिक स्कूल में दिन की शुरुआत सुबह जल्दी होती है. ज्यादातर बच्चे सुबह 5 बजे जग जाते हैं, 5:30 बजे पहली घंटी बजती है और फिर उनकी ट्रेनिंग शुरू होती है. स्टूडेंट्स को सुबह उठकर शारीरिक प्रशिक्षण (PT) या ड्रिल के लिए तैयार होना होता है. इसमें मार्चिंग, एक्सरसाइज, दौड़ और अन्य फिजिकल एक्टिविटीज शामिल होती हैं. इनसे स्टूडेंट्स को शारीरिक रूप से फिट और अनुशासित होने में मदद मिलती हैं. सुबह का PT सेशन लगभग 1-1.5 घंटे तक चलता है. इसके बाद सुबह 7.45 बजे नाश्ते का टाइम निर्धारित होता है.

सैनिक स्कूल में क्लास कितने बजे लगती है?

सैनिक स्कूल में सुबह 8 बजे अटेंडेंस लगती है. फिर 8.05 से 8.15 बजे स्पेशल असेंबली होती है. उसके बाद 8.20 से 9 बजे तक पहला पीरियड होता है. हर पीरियड 40 मिनट का होता है. इस हिसाब से सेकंड पीरियड सुबह 9 बजे शुरू होता है. दूसरे पीरियड के बाद बच्चों को ब्रेक दिया जाता है. 11.05 से 11.20 तक टी ब्रेक मिलता है. उसके बाद अगला ब्रेक 5 मिनट के लिए 12.40 पर मिलता है. दोपहर में 01.50 से 02.15 तक लंच के लिए समय दिया जाता है.

रात 10 बजे शुरू होता है बेडटाइम रूटीन

सैनिक स्कूल में डिनर का समय रात 08.30 से 09 बजे तक के लिए तय किया गया है. फिर 09 बजे से 09.20 बजे तक रोल कॉल यानी अटेंडेंस का समय होता है. इसके बाद स्टूडेंट्स को 1 घंटे का ‘मी टाइम’ दिया जाता है यानी 09.30 से 10.30 बजे के बीच वो अपने हिसाब से कुछ भी कर सकते हैं, चाहें तो पढ़ाई करें, रिलैक्स करें या किसी हॉबी को समय दें. इसी के बीच रात 10 बजे से 10.30 बजे के बीच हॉस्टल की लाइट बंद कर दी जाती है. यह उनके सोने का समय है.

सैनिक स्कूल बालाचडी (गुजरात) का रूटीन

सुबह 5.30 बजे: Reveile (यह वेकअप कॉल की तरह है)

सुबह 06-06.45 बजे: पीटी/ड्रिल

सुबह 07.30-07.55 बजे: नाश्ता

सुबह 08.45-09.05 बजे: असेंबली/जीरो पीरियड

सुबह 09.05-09.25 बजे: पीरियड 1

सुबह 09.25-10.05: पीरियड 2

सुबह 10.05-10.45: पीरियड 3

सुबह 10.45-11.25: पीरियड 4

सुबह 11.25-11.40: ब्रेक

सुबह 11.45- दोपहर 12.20: पीरियड 5

दोपहर 12.20-12.55: पीरियड 6

दोपहर 12.55-13.30- पीरियड 7

दोपहर 13.50-14.00: March To Mess

दोपहर 14.00-14.30: लंच

दोपहर 14.30-14.45: Order fall in

दोपहर 14.45-16.30: रेस्ट (मी टाइम)

शाम 16.30-17.45: शाम की तैयारी (सुपरवाइज्ड)

शाम 18.00-19.00: खेल

शाम 1910-रात 19.50: नहाना, कपड़े बदलना

रात 20.00-20.30: डिनर

रात 20.40-21.25: रेस्ट (मी टाइम)

रात 21.30-22.30: Night Prep. (सुपरवाइज्ड)

रात 22.15: लाइट्स बंद (जूनियर्स)

रात 22.30: लाइट्स बंद (सीनियर्स)

सुबह 05.30 बजे: टी/Prep रोल कॉल (परीक्षा के दिन)

सुबह 05.45: पीटी Fall In

सुबह 06.00-06.45: पीटी

सुबह 07.25-07.45: नाश्ता

सुबह 08.00: अटेंडेंस

सुबह 08.05-08.15: क्लास टॉप/स्पेशल असेंबली

सुबह 08.20-09.00: पहला पीरियड

सुबह 09.00-09.40: दूसरा पीरियड

सुबह 09.40-09.45: ब्रेक

सुबह 09.45-10.25: तीसरा पीरियड

सुबह 10.25-11.05: चौथा पीरियड

सुबह 11.05-11.20: टी ब्रेक

सुबह 11.20-1200: पांचवां पीरियड

दोपहर 12.00-12.40: छठा पीरियड

दोपहर 12.40-12.45: ब्रेक

दोपहर 12.45-13.25: सातवां पीरियड

दोपहर 13.50: लंच

दोपहर 14.15-15.00: Quiet Period

दोपहर 15.00-15.45: दोपहर की पढ़ाई / क्लासेस

दोपहर 15.30- शाम 17.20: 8वां पीरियड – प्रैक्टिकल सेशन (कक्षा 11वीं और 12वीं के लिए)

शाम 16.00-16.10: गेम्स रोल कॉल

शाम 16.15-17.20: खेल

शाम 17.25-17.50: चाय/ Prep Roll Call (कैडेट्स मेस में)

शाम 18.00-रात 20.20: Supervised Prep

रात 20.30-21.00: डिनर

रात 21.00-21.20: रोल कॉल

रात 21.30-22.30: मी टाइम

रात 22.00-22.30: लाइट्स बंद- फीडर्स/ जूनियर्स और सीनियर्स

नोट:
1. मंगलवार एनसीसी परेड – सुबह 06.15-07.20 बजे

2. बुधवार एनसीसी क्लासेस – दोपहर 15.20-शाम 17.20 बजे

3. पहले और दूसरे बुधवार एनसीसी फायरिंग क्लास – क्लास के हिसाब से रोस्टर

4. गुरुवार क्लब – दोपहर 15.30-शाम 16.20 बजे

5. शनिवार I.H CCA प्रतियोगिता – सुबह 1130-दोपहर 13.25 बजे.

Read Full Article at Source