Last Updated:March 13, 2025, 09:13 IST
Holi and Jumma: होली का त्योहार 14 मार्च 2025 को शुक्रवार को पड़ेगा. 1947 से अब तक 12-15 बार होली शुक्रवार को पड़ी है. यह धार्मिक एकता और भाईचारे की मिसाल बनती है.

आजादी के बाद जुम्मा के दिन 14 बार होली का त्योहार पड़ा है.
हाइलाइट्स
2025 में होली 14 मार्च को शुक्रवार को पड़ेगी.1947 से अब तक 12-15 बार होली शुक्रवार को पड़ी है.होली और जुम्मा का संयोग धार्मिक एकता की मिसाल है.इस बार 14 मार्च यानी शुक्रवार को होली का त्योहार पड़ा है. इसको लेकर कुछ असामाजिक तत्व देश में सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश कर रहे हैं. लेकिन, ऐसा नहीं है. ऐसा पहली बार नहीं हुआ है जब शुक्रवार को होली का त्योहार पड़ा है. 1947 में देश आजाद होने के बाद कई बार शुक्रवार यानी जुम्मे के दिन होली का त्योहार पड़ा है. इस बारे में हमने एआई टूल ‘चैटजीपीटी’ से जानने की कोशिश की. उसका जबाव था कि बीते 77 सालों में करीब 14 बार ऐसा हुआ है जब शुक्रवार को होली का त्योहार पड़ा है.
चैटजीपीटी के मुताबिक 1947 में भारत की आजादी के बाद 2025 में 78वीं होली मनाई जा रही है. यह त्योहार हर साल फाल्गुन माह की पूर्णिमा को मनाया जाता है.
जुम्मे (शुक्रवार) के दिन होली
शुक्रवार (जुम्मा) मुस्लिम समुदाय के लिए महत्वपूर्ण दिन होता है. जब होली जुम्मे के दिन आती है, तब यह धार्मिक एकता और भाईचारे की खास मिसाल बन जाती है. आजादी के बाद कई बार ऐसा हुआ जब होली और जुम्मा एक साथ पड़े.
कितनी बार पड़ी होली जुम्मे के दिन?
1947 से अब तक लगभग 12-15 बार ऐसा संयोग बन चुका है जब होली का त्योहार शुक्रवार के दिन पड़ा है.
कब-कब शुक्रवार को पड़ी होली
14 मार्च 1952 दिन शुक्रवार होली का त्योहार
7 मार्च 1958 दिन शुक्रवार होली का त्योहार
21 मार्च 1969 दिन शुक्रवार होली का त्योहार
28 मार्च 1975 दिन शुक्रवार होली का त्योहार
07 मार्च 1980 दिन शुक्रवार होली का त्योहार
28 मार्च 1986 दिन शुक्रवार होली का त्योहार
21 मार्च 1997 दिन शुक्रवार होली का त्योहार
21 मार्च 2003 दिन शुक्रवार होली का त्योहार
21 मार्च 2008 दिन शुक्रवार होली का त्योहार
29 मार्च 2013 दिन शुक्रवार होली का त्योहार
22 मार्च 2019 दिन शुक्रवार होली का त्योहार
25 मार्च 2024 दिन शुक्रवार होली का त्योहार
14 मार्च 2025 दिन शुक्रवार होली का त्योहार
First Published :
March 13, 2025, 09:13 IST