US-Switzerland Trade: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने स्विट्जरलैंड पर टैरिफ बढ़ाने के अपने फैसले को लेकर विवादित बयान दिया है. उन्होंने कहा कि एक स्विस नेता के साथ फोन पर बातचीत के दौरान उनके बोलने के तरीके से नाराज होकर उन्होंने टैरिफ दर में कटौती करने के बजाय उसे बढ़ा दिया.
फॉक्स बिजनेस को दिए साक्षात्कार में ट्रंप ने बताया कि उन्होंने पहले स्विट्जरलैंड पर 30 प्रतिशत टैरिफ लगाया था. इसके बाद उन्हें स्विस फेडरल काउंसिल की सदस्य कैरिन केलर-सटर का आपातकालीन कॉल आया. ट्रंप ने उन्हें गलती से प्रधानमंत्री कह दिया, जबकि स्विट्जरलैंड में प्रधानमंत्री का पद नहीं होता.
#Trump: "So I put on a 30% #tariff, which is very low. I got an emergency call from I believe the prime minister of Switzerland. She was very aggressive ... I didn't really like the way she talked to us, so instead of giving her a reduction, I raised it to 39%."
(Trump-> I didn’t… pic.twitter.com/FwbWclIKxd
— Boris Alexander Beissner (@boris_beissner) February 10, 2026
ट्रंप के अनुसार, बातचीत के दौरान स्विस नेता ने कहा कि स्विट्जरलैंड एक छोटा देश है और वह इतने ऊंचे शुल्क वहन नहीं कर सकता. ट्रंप ने दावा किया कि उन्हें उनका लहजा दोहराव वाला और आक्रामक लगा, भले ही वह औपचारिक रूप से विनम्र थीं. उन्होंने कहा कि मैंने 30 प्रतिशत टैरिफ लगाया था. फिर उनका फोन आया. वह कह रही थीं, ‘सर, हम एक छोटा देश हैं. हम ऐसा नहीं कर सकते. वह बार-बार यही बात दोहरा रही थीं. मुझे उनका हमसे बात करने का तरीका पसंद नहीं आया, इसलिए मैंने इसे घटाने के बजाय बढ़ाकर 39 प्रतिशत कर दिया.
ये भी पढ़ें: रूसी ऑयल पर क्या है भारत वादा? US के दावे पर उठे सवाल; व्हाइट हाउस की फैक्ट शीट ने ही ट्रंप को झुठलाया
स्विट्जरलैंड US को माल निर्यात करते समय नहीं देता कोई शुल्क: ट्रंप
ट्रंप ने यह भी दावा किया कि स्विट्जरलैंड का अमेरिका के साथ 42 अरब डॉलर का व्यापार घाटा है और स्विस निर्यातकों को अमेरिकी बाजार में शुल्क का सामना नहीं करना पड़ता. उन्होंने कहा कि कोई विश्वास नहीं कर सकता कि स्विट्जरलैंड अमेरिका को माल निर्यात करते समय कोई शुल्क नहीं देता. इससे पहले दावोस में विश्व आर्थिक मंच के दौरान भी ट्रंप ने इसी मुद्दे पर टिप्पणी की थी. वहां भी उन्होंने यह स्पष्ट नहीं किया था कि स्विट्जरलैंड में प्रधानमंत्री है या राष्ट्रपति. उन्होंने कहा था कि मुझे लगता है प्रधानमंत्री, या शायद राष्ट्रपति, एक महिला ने फोन किया और कहा कि 30 प्रतिशत टैरिफ नहीं लगाया जा सकता क्योंकि वे एक छोटा देश हैं.
ये भी पढ़ें: Zero Tariff लगा दे ट्रंप, तो भी... बांग्लादेश-US डील पर निश्चिंत रहे भारत, पूर्व उच्चायुक्त वीना सिकरी का बड़ा बयान
दरअसल, स्विट्जरलैंड में न तो प्रधानमंत्री होता है और न ही कार्यकारी राष्ट्रपति. देश का शासन सात सदस्यीय संघीय परिषद सामूहिक रूप से चलाती है. हालांकि, दोनों देशों के बीच व्यापार वार्ता जारी है. नवंबर में अमेरिकी और स्विस वार्ताकारों ने एक प्रारंभिक समझौते पर सहमति जताई थी, जिसके तहत टैरिफ दर को घटाकर 15 प्रतिशत करने पर बातचीत हुई. इसके बदले स्विस उद्योग ने 2028 तक अमेरिका में 200 अरब डॉलर के निवेश की प्रतिबद्धता जताई है. ट्रंप के हालिया बयान से दोनों देशों के व्यापारिक संबंधों को लेकर एक बार फिर बहस तेज हो गई है.

1 hour ago
