Last Updated:June 04, 2025, 14:04 IST
Bihar Crime News: बिहार की विपक्षी पार्टियां राज्य में बढ़ते अपराधों पर नीतीश राज के कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रहे हैं. क्यों बिहार के मुजफ्फरपुर में दलित लड़की के साथ बलात्कार और हत्या के बाद नीतीश कुमार ...और पढ़ें

बिहार में सुशासन राज या फिर जंगल राज?
हाइलाइट्स
बिहार में अपराध बढ़ने से क्यों उठ रहे हैं कानून-व्यवस्था पर सवाल?मुजफ्फरपुर में दलित लड़की के साथ बलात्कार और हत्या से मचा बवाल?जनवरी 2025 से अब तक 20 बड़ी आपराधिक घटनाएं दे रही हैं गवाही.पटना. मुजफ्फरपुर की एक दलित लड़की के साथ बलात्कार और हत्या के बाद बिहार की कानून व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं. बिहार में बढ़ती आपराधिक घटनाओं ने राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति पर नई बहस छेड़ दी है. लूट, अपहरण, बलात्कार और हत्याओं की लगातार बढ़ती घटनाओं ने लोगों के मन में यह सवाल पैदा कर दिया है कि क्या नीतीश कुमार के शासनकाल में भी लालू यादव के ‘जंगलराज’ जैसा हाल हो गया है? जनवरी 2025 से अब तक 20 बड़ी आपराधिक घटनाएं इस बात की ओर इशारा कर रही हैं. राज्य में जनवरी से लेकर अब तक कई गंभीर घटनाएं दर्ज की गई हैं, जिनमें आरा के तनिष्क ज्वेलरी शोरूम में करोड़ों की लूट, पटना में लगातार गोलीबारी की घटनाएं, मुजफ्फरपुर और बेतिया में नाबालिग लड़कियों के साथ सामूहिक बलात्कार और हत्या, लखीसराय में जबरन विवाह के मामले और बेगूसराय में गैंगवार जैसी घटनाएं शामिल हैं.
इसी साल 10 मार्च को आरा ज्वेलरी लूटकांड ने राज्य की पुलिस व्यवस्था पर सवालिया निशान लगा दिया था. करीब 25 करोड़ रुपये की ज्वेलरी लूटे जाने और पुलिस को 30 बार कॉल करने के बाद भी तत्काल मदद न मिल पाने की खबर ने आम जनता में नाराजगी बढ़ा दी. इसके साथ ही राजधानी पटना और आसपास के इलाकों में लगातार गोलीबारी और हत्याओं की घटनाएं बढ़ी हैं, जो लालू यादव के जंगलराज के दौर की याद दिलाती हैं.
नीतीश कुमार ने 2005 में पहली बार बिहार की सत्ता संभाली और तब से कानून-व्यवस्था को सुधारने का दावा किया. उनके शासनकाल में सड़कें बनीं, विकास के कई काम हुए और अपराध नियंत्रण के लिए कई अभियान चलाए गए. हालांकि, पिछले कुछ वर्षों में अपराध बढ़ने की घटनाएं भी सामने आई हैं. 2024-2025 में दर्ज बड़ी संख्या में अपराधों ने सवाल खड़ा कर दिया है कि क्या शासन प्रभावी ढंग से अपराध पर नियंत्रण रख पा रहा है?
कुछ विश्लेषकों का मानना है कि नीतीश सरकार के प्रशासनिक और पुलिस तंत्र में विफलताएं दिखाई दे रही हैं, जिससे अपराधियों के हौसले बुलंद हो रहे हैं. जनवरी 2025 से बिहार में 20 बड़ी आपराधिक घटनाएं सामने आई हैं, तो कई लोग यह सोचने लगे हैं कि क्या फिर से ‘जंगलराज’ लौट रहा है?
जनवरी 2025 से अब तक बिहार में 20 प्रमुख घटनाओं का विवरण:
Location :
Patna,Patna,Bihar