नोबेल शांति पुरस्कार जीतने वाले को मिलती है इतनी प्राइज मनी, रकम जान फटी रह जाएंगी आंखें

7 hours ago

Nobel Peace Prize Winner Prize Money: शुक्रवार को नोबेल शांति पुरस्कार-2025 की घोषणा हो गई है. जानकारी के अनुसार, वेनेजुएला की विपक्षी नेता मारिया कोरिना मचाडो को अपने देश में लोकतंत्र को बढ़ावा देने और तानाशाही से लड़ने के लिए नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित किया गया. लेकिन इस बीच कई लोगों के मन में ये सवाल उठ रहा होगा कि आखिर इस पुरस्कार में कितने पैसे प्राइज मनी के रूप में मिलते है. आइए जानते है... 

मचाडो को मिलेंगे 11 मिलियन स्वीडिश क्रोनर

नोबेल शांति पुरस्कार वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार, पुरस्कार राशि 11 मिलियन स्वीडिश क्रोनर (SEK) है जो लगभग 1.2 मिलियन अमेरिकी डॉलर के बराबर है. अगर भारतीय रूपए में बात करें तो इस प्राइज में करीब 10.36 करोड़ रुपये मिलते है. यह राशि नोबेल फाउंडेशन द्वारा प्रदान की जाती है, जो विजेता की शांति, संघर्ष समाधान और मानवता के क्षेत्र में असाधारण योगदान को सम्मानित करती है. इस रकम के अलावा विजेता को स्वर्ण पदक और प्रमाणपत्र भी प्रदान किया जाता है. खास बात ये है कि नकद राशि समय-समय पर बदलती रहती है और स्वीडिश क्रोनर में दी जाती है. 

Add Zee News as a Preferred Source

बता दें, अल्फ्रेड नोबेल की इच्छा के अनुसार 1901 में स्थापित नोबेल पुरस्कार उन व्यक्तियों या संगठनों को सम्मानित करते हैं जिन्होंने मानव जाति को सबसे बड़ा लाभ पहुंचाया है. ये पुरस्कार छह श्रेणियों में दिए जाते हैं: शांति, साहित्य, भौतिकी, रसायन विज्ञान, चिकित्सा और अर्थशास्त्र. अल्फ्रेड नोबेल ने अपनी मृत्यु से एक साल पहले 27 नवंबर 1895 को अपनी वसीयत पर हस्ताक्षर किए थे और अपनी अधिकांश संपत्ति लगभग 31 मिलियन स्वीडिश क्राउन एक कोष में समर्पित कर दी थी. इन निवेशों से प्राप्त आय को प्रतिवर्ष उन लोगों को पुरस्कार के रूप में वितरित किया जाता है जिनके कार्यों से मानवता को महत्वपूर्ण लाभ हुआ हो. जानकारी के अनुसार, वर्ष 2025 में इस प्राइस के लिए 338 नामांकन हुए हैं जिनमें 244 व्यक्ति और 94 संगठन शामिल थे 

Read Full Article at Source