बीच समंदर मुश्किल में थी ईरानियों की जान, बचाने पहुंची भारतीय नौसेना

1 month ago

Indian Navy rescue operations: हिंद महासागर हो या कोई और महासागर भारतीय नौसेना के पराक्रम का डंका संयुक्त राष्ट्र संघ तक बज रहा है. जंग के हालात या समुद्री लुटेरों का उत्पात, दुनिया भारत की नौसेना (Navy) लोहा मान रही है. कुछ समय पहले जब इजरायल-ईरान तनाव चरम पर था तब भी नेवी, ईरान के समुद्री तट पर थी और आज भी नौसेना ने बीच समंदर मुसीबत में फंसे ईरानी लोगों तक मानवीय मदद पहुंचाकर उनकी जान बचाई. 

आईएनएस तरकश बना मददगार

सुदूर मिशन में तैनात INS Tarkash ने सोमाली तट पर ईरानी ढो और घायल चालक दल को तकनीकी और चिकित्सा सहायता प्रदान की. भारतीय युद्धपोत ने जहाज ने जहाज की खराब मशीनरी और आरओ प्लांट को चालू किया, जिससे बाद उस शिप पर पीने के पानी की उपलब्धता बहाल हुई। जहाज की टीम ने खराब मौसम के कारण घायल हुए चालक दल के एक सदस्य का प्राथमिक उपचार भी किया. इस तरह नौसेना ने एक बार फिर #IndianNavy #AnytimeAnywhereAnyhow के उद्घोष की नई मिसाल दुनिया के सामने रखी.

Read Full Article at Source