बॉर्डर पर हलचल: LOC पर फ‍िर द‍िखे पाक‍िस्‍तानी ड्रोन, भारतीय सेना ने दागी गोल‍ियां

4 weeks ago

Last Updated:January 13, 2026, 22:07 IST

जिस दिन भारतीय सेना प्रमुख ने पाकिस्तान को 'सुधरने' की कड़ी चेतावनी दी, ठीक उसी शाम सरहद पर गोलियों की गूंज सुनाई दी. राजौरीमें LoC पर पाकिस्तान ने एक बार फिर 'नापाक' हिमाकत की है. ज़ीरो लाइन (Zero Line) पर दो पाकिस्तानी ड्रोन मंडराते दिखे, जिसके बाद भारतीय सेना ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर करारा जवाब दिया.

 LOC पर फ‍िर द‍िखे पाक‍िस्‍तानी ड्रोन, सेना ने बरसाई गोल‍ियांएलओसी पर फ‍िर पाक‍िस्‍तानी ड्रोन देखे गए हैं.

आर्मी चीफ उपेंद्र द्व‍िवेदी की कड़ी चेतावनी के कुछ ही घंटों बाद पाकिस्तान ने सीमा पर फिर अपनी नापाक हरकत दोहराई है. राजौरी सेक्टर में नियंत्रण रेखा (LoC) पर दो पाकिस्तानी ड्रोन मंडराते हुए देखे गए हैं. दुश्मन की इस हिमाकत का जवाब देते हुए भारतीय सेना ने तुरंत उन पर गोलियां दागीं. एक द‍िन पहले भी

आर्मी चीफ की चेतावनी के दिन ही घुसपैठ की कोशिश यह घटना इसलिए बेहद गंभीर है क्योंकि यह ठीक उस दिन हुई जब सेना प्रमुख ने पाकिस्तान को सुधरने की नसीहत दी थी. उसी शाम राजौरी में ‘ज़ीरो लाइन’ के पास अलग-अलग दिशाओं से दो संदिग्ध ड्रोन भारतीय सीमा की ओर बढ़ते देखे गए.

सेना का करारा जवाब: काउंटर मेजर्स एक्टिवेट

सूत्रों के मुताबिक, रडार और निगरानी उपकरणों द्वारा संदिग्ध गतिविधि पकड़ में आते ही जवानों ने ‘काउंटर मेजर्स’ शुरू कर दिए. सेना ने ड्रोनों को निशाना बनाते हुए फायरिंग की, जिसके बाद वे वापस लौटने या ओझल होने पर मजबूर हो गए.

जंगलों में सर्च ऑपरेशन जारी

लगातार तीसरे दिन हुई इस घटना के बाद सीमा पर ‘हाई अलर्ट’ है. सेना ने पूरे इलाके को घेर लिया है और जंगलों में सघन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है. सुरक्षाबल यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि कहीं भागते हुए ड्रोनों ने हथियारों या ड्रग्स की खेप भारतीय सीमा में न गिरा दी हो.

About the Author

Gyanendra Mishra

Mr. Gyanendra Kumar Mishra is associated with hindi.news18.com. working on home page. He has 20 yrs of rich experience in journalism. He Started his career with Amar Ujala then worked for 'Hindustan Times Group...और पढ़ें

Location :

Jammu,Jammu,Jammu and Kashmir

First Published :

January 13, 2026, 22:06 IST

homenation

बॉर्डर पर हलचल: LOC पर फ‍िर द‍िखे पाक‍िस्‍तानी ड्रोन, सेना ने बरसाई गोल‍ियां

Read Full Article at Source