MS Dhoni की 800 करोड़ रुपए की कंपनी चलाती एक महिला, वो उनकी वाइफ या बहन नहीं

1 day ago

Last Updated:June 11, 2025, 16:55 IST

Who is the CEO of Dhoni Entertainment: क्या आप जानते हैं कि क्रिकेटर धोनी के 800 करोड़ रुपए के साम्राज्य को चलाने वाली महिला कौन है? यह उनकी पत्नी साक्षी या उनकी बहन नहीं है. और तो और न ही उनकी अपनी मां हैं.

जब भी भारतीय क्रिकेट का इतिहास लिखा जाएगा, तो इसमें कोई संदेह नहीं है कि एक पूरा चैप्टर महेंद्र सिंह धोनी को समर्पित होगा. धोनी ने भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान के रूप में अनगिनत कभी न भूलने वाले क्षण और उपलब्धियां हासिल की हैं. देश भर में प्यार और सम्मान पाने वाले धोनी को न केवल मैदान पर उनकी उपलब्धियों के लिए जाना जाता है, बल्कि मैदान के बाहर व्यवसाय में एक महत्वपूर्ण व्यक्ति के रूप में भी जाना जाता है.

धोनी कुछ कंपनियों का नेतृत्व कर रहे हैं, जिनमें धोनी एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड भी शामिल है. इन कंपनियों की सफलता के पीछे एक महिला का हाथ है.

लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि वो महिला न तो धोनी की पत्नी साक्षी है और न ही उनकी बहन हैं. दरअसल, उस महिला का नाम शीला सिंह है और वो धोनी की सास हैं. जी हां, यह शीला धोनी की पत्नी साक्षी सिंह की मां हैं.

शीला सिंह 2020 से अपनी बेटी साक्षी के साथ सीईओ के रूप में धोनी एंटरटेनमेंट का मैनेज कर रही हैं. यह शीला सिंह द्वारा अपने करियर में निभाई गई पहली नेतृत्वकारी भूमिका है. पहले वो हाउसवाइफ थीं लेकिन अब वे अपने दामाद धोनी के रिटायरमेंट के बाद उनकी कंपनी के माध्यम से एक कंपनी की नेतृत्वकारी भूमिका निभा रही हैं.

dhoni mother in law business-2025-06-ac750f9ac9fccd271fcd13c3a9e93c68

शीला सिंह के पति आर.के. सिंह धोनी के पिता पान सिंह धोनी के साथ कनोई चाय कंपनियों के समूह में काम करते थे. वे कई सालों से पारिवारिक मित्र हैं. वे धोनी के क्रिकेट करियर के शुरुआती दिनों से ही दोस्त हैं. उस समय शीला सिंह एक हाउसवाइफ थीं, जो अपने घर-परिवार को संभालने और बच्चों की परवरिश पर ध्यान देती थीं.

धोनी एंटरटेनमेंट भारत की सबसे तेजी से बढ़ती एंटरटेनमेंट कंपनियों में से एक है. तमिल में अपनी पहली फिल्म बनाने वाले धोनी की कंपनी हरीश कल्याण ने घोषणा की है कि वो भविष्य में 3 एनिमेटेड फिल्में बनाएगी.

dhoni entertainment (1)-2025-06-88acf7318e9e30b1909598678683bef1

इस बीच, धोनी एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड की कीमत 800 करोड़ रुपए से ज्यादा बताई जा रही है. इसमें साक्षी की बड़ी हिस्सेदारी है. वहीं, धोनी के नाम पर 265 करोड़ रुपए के शेयर हैं. 800 करोड़ रुपए के निवेश से शुरू हुई इस कंपनी की अगुआई शीला सिंह कर रही हैं.

dhoni entertainment (2)-2025-06-c113516ac4b483926e3886e0d913254e

आपको बता दें कि धोनी के प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले Let's Get Married का निर्माण किया गया था जो 2023 में रिलीज हुई थी. हालांकि, वो मूवी फ्लॉप हुई थी, क्योंकि उसका बड़े पैमाने पर प्रमोशन भी नहीं हुआ था. इसके अलावा वे एक डॉक Roar of the Lion का निर्माण भी कर चुके हैं और आने वाले वक्त में वे और भी फिल्मों का निर्माण करेंगे.

homeentertainment

MS Dhoni की 800 करोड़ रुपए की कंपनी चलाती एक महिला, वो उनकी वाइफ या बहन नहीं

Read Full Article at Source