National Space Day: पहली बार नेशनल स्पेस डे, चंद्रायन-3 की सभी जानकारी ISRO से

4 weeks ago

नई दिल्ली. देशभर में शुक्रवार यानी कि 23 अगस्त को एक खास उत्सव मानाया जा रहा है. एक ऐसा उत्सव जो देश के युवओं की स्पेस साइंस के प्रति रूझान बढ़ाएगा और इसकी कंप्लेक्स को काफी आसान भाषा में समझाएगा. जी हां, आज पूरा देश ‘नेशनल स्पेस डे’ सेलिब्रेट कर रहा है. बता दें कि इसी दिन 23 अगस्त 2023 को इसरो का चंद्रयान-3 का विक्रम रोवर चांद के दक्षिणी ध्रुव पर लैंड किया था. चांद के दक्षिणी ध्रुव पर जानें वाला भारत पहला देश था. आज चंद्रयान-3 के सफल मिशन के एक साल पूरे होने पर स्पेस डे मनाया जा रहा है.

इसरो चंद्रायन-3 के चांद पर सफल मिशन की याद 23 अगस्त को नेशनल स्पेस डे मना रहा है. चांद पर चंद्रयान-3 की उपलब्धियों को बताने और दिखाने के लिए आज दिल्ली के भारत मंडपम में एक कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है. इस अवसर पर चंद्रयान-3 मिशन में चांद की धरती पर क्या-क्या मिला और इसके भविष्य में क्या उपयोग हैं, इन सबके बारे में इसरो बताएगा.

चांद पर चंद्रयान-3 को क्या मिला, कितना सफल रहा मिशन? जानें ISRO कब उठाएगा रहस्य से पर्दा

स्पेस डे का थीम
इसरो ने स्पेस डे सेलिब्रेशन को लेकर ट्वीट भी किया है. इसका थीम रखा गया है- ‘इंडियाज स्पेस सागा- टचिंग लाइफ्स व्हाइल टचिंग द मून.’ साथ ही इसरो ने लिखा है कि अंतरिक्ष की स्टडी हमारी दुनिया को एक आकार देता है और हमारी कल्पना को बढ़ाता देता है. भारत के अंतरिक्ष प्रयासों की अविश्वसनीय यात्रा और हमारे जीवन पर उनके प्रभाव का सम्मान में हमारे साथ जुड़ें. आइए हम सब मिलकर गर्व के साथ इस ऐतिहासिक दिन का जश्न मनाएं!

Space Day – 2024
One day to go!

Come, let us together celebrate the maiden Space Day @DrJitendraSingh #NSpD2024 pic.twitter.com/RAZkvSFSwM

— ISRO (@isro) August 22, 2024

देशभर में एग्जीबिशन
नेशनल साइंस डे पर देशभर में एग्जीबिशन लगाया जा रहा है. इसमें चंद्रयान-3 के चांद पर सफल लैंडिंग के बारे बताया जाएगा. साथ ही चांद पर लैंडिग के बाद ली गई तस्वीरों को भी दिखाया जाएगा. इस कड़ी में देश की राजधानी भारत मंडपम में एग्जीबिशन लगाया जा रहा है. राष्ट्पति मुर्मू इसका उद्धाटन कर रही हैं.

पेंटिंग प्रतियोगिता भी
नेशनल स्पेस डे पर इसरो ने देशभर के बच्चों को आकर्षित करने के लिए. साइंस थीम पर पेंटिंग प्रतियोगिता भी ऑर्गनाइज की है. इसरो ने इस पेटिंग प्रतियोगिता के विनर लिस्ट भी अपने पेज पर जारी कर दिया है. जिसे आप isro.gov.in/NSPD2024/poster पर जाकर देख सकते हैं. बिहार के आशीता मैटिन ने पहला तो, कर्नाटक की हर्षिता कोकू ने दूसरा स्थान पाया है, वहीं, पंजाब के अरमानदीप सिंह को तीसरा स्थान मिला है.

Tags: Mission Moon, Science news

FIRST PUBLISHED :

August 23, 2024, 08:59 IST

Read Full Article at Source