Pharmacy + AI + Technology खुलेंगे करियर के नए और बेहतर ऑप्शन

1 hour ago

लंबे समय से फार्मेसी को मुख्य रूप से दवाओं के साइंस और फार्मासिस्ट के प्रोफेशन के रूप में देखा जाता रहा है। लेकिन आज फार्मेसी की दुनिया तेजी से चेंज हो रही है। ड्रग डिस्कवरी, प्रिसीजन मेडिसिन, बायोटेक्नोलॉजी, क्लिनिकल रिसर्च, न्यूट्रिशन, डिजिटल हेल्थ और AI ने फार्मेसी को एक इंटरडिसिप्लिनरी फील्ड बना दिया है। क्लास 12 के बाद करियर चुनने वाले स्टूडेंट्स के लिए इसका मतलब है कि फार्मेसी सिर्फ दवाओं में इंटरेस्ट रखने वालों तक लिमिटेड नहीं है। अगर आपका इंट्रेस्ट बायोलॉजी, केमिस्ट्री, टेक्नोलॉजी, डेटा, साइकोलॉजी, न्यूट्रिशन या हेल्थकेयर में है तो फार्मेसी आपके लिए कई नए करियर ऑप्शंस खोल सकती है।


स्कूल से करें फार्मेसी की तैयारी

फार्मेसी की तैयारी 11वीं-12वीं से ही शुरू हो जाती है। इसके प्रमुख कोर्सेज के लिए फिजिक्स और केमिस्ट्री के साथ मैथ्स या बायोलॉजी की जरूरत होती है। जहां स्कूल चौथे सब्जेक्ट का ऑप्शन देते हैं वहां इसे फ्यूचर करियर के नए ऑप्शंस के रूप में देखा जा सकता है। हालांकि, इंस्टीट्यूट और कोर्स के अनुसार एलिजिबिलिटी अलग हो सकती है इसलिए अप्लाई करने से पहले संबंधित इंस्टीट्यूट की शर्तें जरूर चेक करें।

-बायोलॉजी: मानव शरीर, रोग और फार्माकोलॉजी को समझने में मदद करती है।

-मैथ्स: लॉजिकल और एनालिटिकल सोच विकसित करता है, जो आगे चलकर डेटा साइंस और फार्मास्यूटिकल मॉडलिंग में काम आ सकती है।

-कंप्यूटर साइंस: AI, हेल्थ इन्फॉर्मेटिक्स और कम्प्यूटेशनल बायोलॉजी की नींव रख सकता है।

-साइकोलॉजी: मरीज के व्यवहार, मानसिक स्वास्थ्य और कम्युनिकेशन को समझने में मदद करती है।

-न्यूट्रिशन: भोजन, मेटाबॉलिज्म, हेल्थ और मेडिसिन के बीच कनेक्शन को समझने में मदद करता है।

अपने इंट्रेस्ट के हिसाब से चुनें कोर्स

-B.Pharm (4 वर्ष): यह फार्मास्यूटिकल साइंस की अच्छी समझ देता है। इसके बाद रिसर्च, फार्मास्यूटिकल इंडस्ट्री, क्वालिटी कंट्रोल, रेगुलेटरी अफेयर्स और क्लिनिकल क्षेत्र में करियर बनाया जा सकता है। आगे M.Pharm या दूसरे स्पेशलाइजेशन कोर्स भी किए जा सकते हैं।

-Pharm.D. (6 वर्ष): इसका फोकस ज्यादा क्लिनिकल होता है। इसमें दवाओं के मरीजों पर इस्तेमाल और उनके सुरक्षित व प्रभावी उपयोग पर खास ध्यान दिया जाता है।

-D.Pharm (2 वर्ष): यह फार्मेसी के क्षेत्र में एंट्री का शॉर्टर रूट है।

नोट: आज करियर सिर्फ इन ट्रेडिशनल रास्तों तक सीमित नहीं है। फार्मेसी के साथ बायोटेक्नोलॉजी, डेटा साइंस, पब्लिक हेल्थ, न्यूट्रिशन, हेल्थकेयर मैनेजमेंट, बिजनेस और डिजिटल हेल्थ जैसे क्षेत्रों को भी जोड़ा जा सकता है।
---------

AI के दौर में फार्मेसी: नई स्पेशलाइजेशंस

फार्मेसी में तेजी से बदलाव AI के कारण आ रहा है। AI का इस्तेमाल नई दवाओं की खोज, क्लिनिकल रिसर्च और डेटा एनालिसिस में बढ़ रहा है। इसके साथ फार्मेसी में कई नई स्पेशलाइजेशंस भी सामने आ रही हैं।

-AI-enabled Drug Discovery: AI और कंप्यूटेशनल टेक्नोलॉजी की मदद से नई दवाओं के पॉसिबल मॉलिक्यूल्स की पहचान और जांच करना।

-Pharmacogenomics & Precision Medicine: जेनेटिक्स और डेटा को जोड़कर यह समझना कि अलग-अलग लोगों पर एक ही दवा का असर अलग क्यों हो सकता है।

-Pharmaco-informatics: फार्मेसी को डेटा, डिजिटल हेल्थ सिस्टम और एनालिटिक्स से जोड़ना।

-Clinical Research & Real-World Evidence: बड़े पैमाने पर उपलब्ध हेल्थ डेटा की मदद से यह समझना कि कोई उपचार कितना प्रभावी और सुरक्षित है।

-Pharmacovigilance: दवाओं की सेफ्टी और उनके साइड इफेक्ट्स की निगरानी में AI का इस्तेमाल करना।

फ्यूचर-रेडी फार्मासिस्ट के लिए जरूरी स्किल्स

AI कई रिपीट होने वाले काम कर सकता है। लेकिन कॉम्प्लेक्स प्रॉब्लम्स को समझना और सही डिसीजन लेना अब भी ह्यूमन कैपेबिलिटी पर डिपेंड रहेगा। फ्यूचर के प्रोफेशनल के लिए जरूरी स्किल्स

-Digital & AI Literacy: नई टेक्नोलॉजी को समझना और उसका जिम्मेदारी से यूज करना।

-Critical Thinking: AI के हर जवाब को अंतिम सत्य न मानना और उपलब्ध जानकारी व एविडेंस को चेक करना।

-Ethical Thinking: मरीजों के डेटा, जेनेटिक जानकारी और AI आधारित फैसलों से जुड़े एथिकल पहलुओं को समझना।

-Collaboration: अलग-अलग फील्ड के प्रोफेशनल्स के साथ मिलकर काम करना, क्योंकि फ्यूचर की हेल्थ प्रॉब्लम्स का सॉल्यूशन किसी एक फील्ड से संभव नहीं होगा।

-Human Intelligence: सही डिसीजन लेने की कैपेबिलिटी के साथ सेंसिटिविटी, क्रिएटिविटी, कम्युनिकेशन, जिम्मेदारी और नैतिक समझ विकसित करना।


Pharmacy + Technology: फार्मेसी में करियर के नए ऑप्शंस

भविष्य में सवाल यह नहीं होगा कि Pharmacy या Technology? बल्कि सवाल होगा Pharmacy + Technology कैसे? भविष्य के फार्मासिस्ट के लिए करियर के नए रास्ते।

-ड्रग डिस्कवरी, क्लिनिकल फार्मेसी और फार्मास्यूटिकल रिसर्च
-बायोटेक्नोलॉजी, जीन थेरेपी और बायोफार्मास्यूटिकल्स
-फार्माकोविजिलेंस, ड्रग सेफ्टी और रेगुलेटरी अफेयर्स
-फार्माकोजेनोमिक्स, प्रिसीजन मेडिसिन और डेटा एनालिटिक्स
-डिजिटल हेल्थ, हेल्थकेयर टेक्नोलॉजी और AI आधारित ड्रग डेवलपमेंट
-फार्मास्यूटिकल मैनेजमेंट, एंटरप्रेन्योरशिप और पब्लिक हेल्थ
-

फार्मेसी को दूसरे सब्जेक्ट्स से जोड़ें

विद्यार्थियों का सवाल यह नहीं होना चाहिए कि क्या मैं फार्मासिस्ट बनना चाहता हूं? बल्कि यह होना चाहिए कि मैं फार्मास्यूटिकल साइंस का इस्तेमाल भविष्य की समस्याओं को हल करने के लिए कैसे कर सकता हूं?

-फार्मेसी + मैथ्स: फार्मास्यूटिकल डेटा एनालिटिक्स
-फार्मेसी + कंप्यूटर साइंस: AI और हेल्थ इन्फॉर्मेटिक्स
-फार्मेसी + साइकोलॉजी: मरीज के व्यवहार की समझ
-फार्मेसी + न्यूट्रिशन: मेटाबॉलिज्म और दवाओं का कनेक्शन

फ्यूचर की फार्मेसी सिर्फ दवाओं तक सीमित नहीं होगी। यह साइंस, टेक्नोलॉजी, डेटा और ह्यूमन अंडरस्टैंडिंग को जोड़ने वाला क्षेत्र होगी। AI के दौर में मशीनों से मुकाबले के बजाय AI का जिम्मेदारी से इस्तेमाल और Human Intelligence को मजबूत करना जरूरी होगा।

Read Full Article at Source