हॉरर फिल्म &ऑब्सेशन&य की निक्की के रेड-ब्लैक लुक से लेकर &स्त्री&य की देसी हॉरर वाइब, &ऑफ कैंपस&य के कूल कपल कॉस्ट्यूम, मॉडर्न मंजुलिका के गॉथिक स्टाइल और &द ब्राइड&य के विंटेज रोमांटिक लुक तक हर स्टाइल में मिलेगा कुछ हटके। ये लुक्स आपको हैलोवीन पार्टी में स्टाइलिश, बोल्ड और सबसे अलग दिखने में मदद करेंगे।
1. 'ऑब्सेशन' वाली निक्की का खौफ
हॉरर फिल्म 'ऑब्सेशन' की 'निक्की' का लुक इस साल हैलोवीन पर सबसे ज्यादा वायरल है। इंटरनेट पर उनका रेड और ब्लैक जेब्रा प्रिंट टॉप पूरी तरह से सोल्ड-आउट हो चुका है। आप एक रेड कोर्सेट, विग और डार्क स्पेशल इफेक्ट्स वाले मेकअप के साथ इस इंडी-हॉरर लुक को आसानी से रीक्रिएट कर सकते हैं। यह लुक आपको पार्टी में सबसे अलग ट्रेंडी और बेहद अट्रैक्टिव बनाएगा।
2. चंदेरी की 'स्त्री' वाला आइकॉनिक लुक
अगर आपको वेस्टर्न गॉथिक से कुछ अलग और 100% देसी ट्राई करना है तो 'स्त्री' का लुक आपके लिए परफेक्ट है। इसके लिए आपको ज्यादा खर्च या मेहनत नहीं करनी पड़ेगी। बस एक प्लेन लाल साड़ी, माथे पर बड़ी सी लाल बिंदी, लंबी चोटी और हाथों में लाल चूड़ियां पहनें। डार्क कोहल आइज और पेल मेकअप के साथ इस लुक को कैरी करें। यह लुक सिंपल होने के साथ-साथ इतना आइकॉनिक और ट्रेंडी है कि पार्टी में हर कोई आपको देखकर यही कहेगा, 'ओ स्त्री, तुम आ गई।'
3. 'ऑफ कैंपस' वाला कपल गोल
अगर आप अपने पार्टनर के साथ पार्टी में जा रहे हैं तो 'ऑफ कैंपस' सीरीज के एली और डीन का लुक बेस्ट है। शो में एली ने 'जे-लो' (J-Lo) और डीन ने 'टॉप गन' के मावेरिक का कॉस्ट्यूम पहना था। यह एक शानदार 'मेटा' कपल कॉस्ट्यूम है जो इस वक्त इंटरनेट पर छाया हुआ है। बिना ज्यादा मेहनत किए यह आपके कूल कपल गोल्स को हाईलाइट करेगा।
4. देसी गॉथ या 'मंजुलिका 2.0'
विदेशी लुक्स के अलावा इस बार 'देसी गॉथ' यानी मॉडर्न मंजुलिका का लुक भी जेन-जी की पहली पसंद है। एक डीप ब्लैक या वाइन कलर की विंटेज साड़ी, डार्क स्मोकी आइज, खुली जुल्फें और भारी ऑक्सिडाइज्ड ज्वेलरी पहनें। यह इंडियन एस्थेटिक और हॉरर का एकदम किलर कॉम्बो है। इसे कैरी करना बहुत आसान है और यह देसी लुक किसी भी वेस्टर्न आउटफिट पर भारी पड़ेगा।
5. 'द ब्राइड' और विंटेज ग्रीक एस्थेटिक
इस साल रनवे और फिल्मों में गॉथिक रोमांस और 'द ओडिसी' जैसी ग्रीक माइथोलॉजी का भारी ट्रेंड है। आप 1930 के दशक के ग्लैमर को दिखाते हुए विंटेज कोर्सेट, डार्क लेस वर्क और ड्रामेटिक गाउन पहन सकती हैं। अगर आप 'द ब्राइड' मूवी जैसी रहस्यमयी और रॉयल वाइब चाहती हैं तो यह क्लासिक हॉरर लुक आपको पार्टी की लाइमलाइट में ले आएगा।

1 hour ago
