ऑनलाइन शॉपिंग का तरीका अब बदलने जा रहा है। अब AI खुद आपकी चॉइस का सामान खोजेगा, उसे कार्ट में ऐड करेगा और आपकी तरफ से पेमेंट करके ऑर्डर भी कन्फर्म कर देगा। टेक कंपनियां ऐसे स्मार्ट AI एजेंट्स तैयार कर रही हैं जिन्हें आप अपनी रिक्वायरमेंट और बजट की स्पेंडिंग लिमिट बताकर शॉपिंग की पूरी जिम्मेदारी सौंप सकते हैं।
AI एजेंट्स संभालेंगे शॉपिंग से पेमेंट तक का काम
OpenAI, Google और Amazon जैसी बड़ी कंपनियां इस टेक्नोलॉजी पर तेजी से काम कर रही हैं। कुछ प्लेटफॉर्म्स पर ये AI एजेंट्स शॉपिंग का पूरा प्रोसेस अकेले ही संभाल लेते हैं, जबकि कुछ जगहों पर फाइनल पेमेंट से पहले यूजर का अप्रूवल जरूरी होता है। अमेरिका में ये फीचर्स शुरू हो चुके हैं और भारत में भी UPI के जरिए AI पेमेंट्स इनेबल करने के ट्रायल्स चल रहे हैं।
ChatGPT: वॉलेट से होगी ऑटोमैटिक शॉपिंग
OpenAI ने 13 नवंबर को अपना ChatGPT Wallet लॉन्च किया है। इसके जरिए यूजर्स अपने कार्ड्स लिंक करके ChatGPT के 'Agent Dots' से डायरेक्ट खरीदारी कर सकते हैं। अमेरिका में 18 साल से ज्यादा उम्र के ChatGPT Pro यूजर्स इस सुविधा का इस्तेमाल कर सकते हैं।
-भारत में मिला 'Try On' फीचर:
भारत में भी यूजर्स ChatGPT के जरिए Shopify से जुड़े ऑनलाइन स्टोर्स के प्रोडक्ट्स सर्च कर सकते हैं. कपड़ों और एक्सेसरीज की कैटेगरी में यहां खास 'Try On' का ऑप्शन दिया गया है। इसे सेलेक्ट करके आप अपनी सेल्फी या फोटो अपलोड कर सकते हैं, जिसके बाद ChatGPT आपको उस फोटो में प्रोडक्ट पहने हुए दिखा देगा।
Gemini: प्रोडक्ट सर्च से चेकआउट तक करेगा पूरी मदद
Google के Gemini में मौजूद 'टास्क' फीचर के जरिए यूजर्स अपनी शॉपिंग की जरूरतें और शर्तें सेट कर सकते हैं. इसके बाद Gemini सही आइटम खोजने से लेकर उसे कार्ट में जोड़ने और चेकआउट तक का पूरा प्रोसेस खुद संभाल लेता है। अमेरिका में इसके लिए Google Pay में सेव Visa और Mastercard से पेमेंट की सुविधा दी गई है। यूजर्स अपनी सेफ्टी के लिए स्पेंडिंग लिमिट तय कर सकते हैं और पेमेंट से पहले अप्रूवल का ऑप्शन भी चुन सकते हैं।
-भारत में क्या है ऑप्शन: भारत के यूजर्स के लिए भी Gemini सामान सर्च करने और उसे कार्ट तक पहुंचाने में मदद करता है हालांकि फाइनल पेमेंट यूजर को खुद ही करना होता है।
Amazon: 'Auto-buy' फीचर, प्राइस गिरते ही अपने-आप प्लेस होगा ऑर्डर
Amazon ने अपने AI शॉपिंग असिस्टेंट में शानदार 'Auto-buy' फीचर जोड़ा है। इसमें यूजर्स किसी भी प्रोडक्ट के लिए अपना टारगेट प्राइस या पसंदीदा डिस्काउंट सेट कर सकते हैं। जैसे ही उस आइटम की कीमत तय की गई रेंज में आती है. AI तुरंत ऑर्डर प्लेस कर देता है। अमेरिका में यह प्रोडक्ट ऑटोमैटिक कार्ट में जुड़ जाता है और सेव कार्ड से पेमेंट भी हो जाता है. किसी एक प्रोडक्ट पर यह ऑटो-बाय ट्रैकर छह महीने तक एक्टिव रहता है।
-ऐसे कर सकते हैं यूज: भारत में भी आप प्रोडक्ट्स के प्राइस ट्रैक कर सकते हैं और AI की मदद से उन्हें कार्ट में ऐड करवा सकते हैं बस पेमेंट खुद कंप्लीट करना होगा।

19 minutes ago
