अगर आप भी इस दिवाली वही शरारा या नेहरू जैकेट नहीं पहनना चाहते तो टेंशन मत लें आप अकेले नहीं हैं 'मैकिन्से' की ग्लोबल फैशन रिपोर्ट के मुताबिक अब 60% से ज्यादा युवा खरीदार अब यूनिक और पर्सनल स्टाइल को तरजीह दे रहे हैं और आधे जेन जी सेकंडहैंड और विंटेज ऑप्शन खरीदते हैं। इस बार बॉलीवुड के रेड कार्पेट और हाई-प्रोफाइल दिवाली पार्टीज में 'आर्काइवल विंटेज' और 'पावर एथनिक' का बोलबाला है। अगर आप भी इस दिवाली भीड़ से अलग और रॉयल दिखना चाहते हैं तो इन सेलेब-इंस्पायर्ड लुक्स को एक्सप्लोर करें।
विमेन्स फेस्टिव डिकोड : 4 सेलेब-इंस्पायर्ड लुक्स
1.90s विंटेज पेस्टल और केप ड्रामा: 'हम दिल दे चुके सनम' की ऐश्वर्या राय (नंदिनी) से इंस्पिरेशन लें। भारी दुपट्टे का झंझट पूरी तरह छोड़ें। पेस्टल या मिरर-वर्क बस्टियर और स्कर्ट के साथ फ्लोर-लेंथ 'शीयर ऑर्गेन्जा केप' स्टाइल करें। यह मॉडर्न और ड्रीमी वाइब देगा।
2.जरदोजी टेलरिंग : 'वोग' इंडिया की हालिया रिपोर्ट के मुताबिक हैवी हैंडवर्क को मॉडर्न टेलरिंग के साथ पहनना 'न्यू लग्जरी' है। जाह्नवी कपूर और आलिया भट्ट की तरह प्लेन आइवरी या ब्लैक सिल्क शर्ट व ट्राउजर के ऊपर हैवी हैंड-एम्ब्रॉयडर्ड 'जरदोजी ब्लेजर' पहनें। इसके साथ हैवी ज्वेलरी की जरूरत नहीं है।
3.लिक्विड मेटल टिश्यू सिल्क: फैशन एक्सपर्ट्स के मुताबिक सिंथेटिक सीक्विन अब फैशन से बाहर है। रेखा या शोभिता धूलिपाला की तरह शैंपेन गोल्ड या कॉपर रंग की बनारसी टिश्यू साड़ी चुनें। रोशनी में यह 'लिक्विड मेटल' जैसी सॉफ्ट और सटल चमक देती है।
4.रॉयल वेलवेट डार्क टोन्स: अगर चटक लाल या पीला रंग पसंद नहीं तो प्रियंका चोपड़ा की तरह 'डार्क ज्वेल टोन्स' (मैरून, एमराल्ड ग्रीन) चुनें। डीप क्रिमसन या मैरून रॉ-सिल्क/वेलवेट जरदोजी आउटफिट रात की पार्टी के लिए परफेक्ट और स्लिमिंग इफेक्ट वाला लुक है।
मेन्स फेस्टिव डिकोड: 4 पावरफुल स्टेटमेंट लुक्स
1.असिमेट्रिकल ड्रेप्ड केप: बेसिक नेहरू जैकेट को वॉर्डरोब में ही छोड़ दें। रणवीर सिंह और विजय वर्मा का स्टाइल फॉलो करते हुए सिल्क कुर्ते या टेलर्ड ट्राउजर के ऊपर असिमेट्रिकल 'ड्रेप्ड केप' या फ्लोर-लेंथ श्रग लेयर करें। यह आपके लेयरिंग गेम को इंस्टेंट हाई-फैशन बना देगा।
2. ब्रोकेड और स्टेटमेंट जैकेट्स: 'जीक्यू' मैगजीन के मेन्सवियर ट्रेंड्स के मुताबिक फेस्टिव कार्ड-पार्टीज के लिए शार्प लुक सबसे इन-ट्रेंड है। ब्लैक टर्टलनेक या आइवरी शर्ट के साथ डार्क टोन का जरदोजी ब्लेजर या बनारसी ब्रोकेड जैकेट पहनें। यह क्लासिक सूट को रॉयल टच देगा।
3.मेटैलिक शीन आर्काइवल सिल्क: नॉर्मल कॉटन कुर्ते की जगह वरुण धवन और ईशान खट्टर की तरह मेटैलिक शीन वाला चंदेरी सिल्क या टिश्यू-ब्रोकेड कुर्ता चुनें। इसके साथ ऑफ-व्हाइट चूड़ीदार या स्लिम-फिट पैंट बिना ज्यादा एफर्ट के एक सटल फेस्टिव ग्लो देती है।
4. मोनोक्रोम वेलवेट बंदगला: शाहिद कपूर के 'ऑल-ब्लैक मोनोक्रोम' लुक से इंस्पायर हों। डीप ज्वेल टोन (एमराल्ड ग्रीन या जेट ब्लैक) में बेल्ट डिटेलिंग वाला स्लिम-फिट 'वेलवेट बंदगला' ट्राई करें। मैचिंग वेलवेट पैंट्स के साथ यह बेहद इंटेंस और पावरफुल लुक क्रिएट करेगा।
स्मार्ट हैक: लाखों खर्च किए बिना ऐसे अरेंज करें
ग्लोबल सर्कुलर फैशन डेटा के मुताबिक कपड़े रेंट करना अब सबसे स्मार्ट और सस्टेनेबल च्वॉइस है। DateTheRamp या Flyrobe जैसे लग्जरी रेंटल प्लेटफॉर्म्स से आप 20 हजार से 4 लाख तक के ओरिजिनल डिजाइनर आउटफिट्स उनकी असली कीमत के मात्र 10-15% किराए पर (फ्री फिटिंग और ड्राई-क्लीनिंग के साथ) 4 दिनों के लिए ले सकते हैं।

1 hour ago
