अब नोवा आईवीएफ के साथ पेरेंट्स बनने का सपना नहीं रहेगा अधूरा

1 hour ago
अब नोवा आईवीएफ के साथ पेरेंट्स बनने का सपना नहीं रहेगा अधूरा

By: Inextlive | Updated Date: Thu, 05 Nov 2026 19:56:03 (IST)

आज के बदलते लाइफस्टाइल, तनाव और कुछ मेडिकल कारणों के चलते कई कपल्स के लिए यह सपना आसानी से पूरा नहीं हो पाता। ऐसे में जब उम्मीदे टूटने लगती हैं तब झारखंड की राजधानी रांची में 'नोवा आईवीएफ फर्टिलिटी' (Nova IVF Fertility) एक ऐसा ही भरोसेमंद नाम बनकर उभरा है।

जिंदगी में कुछ सपने बेहद खास होते हैं और उनमें से सबसे खूबसूरत सपना होता है पेरेंट्स बनना। एक नन्हे मेहमान की किलकारियां किसी भी घर को खुशियों से भर देती हैं और परिवार को पूरा कर देती हैं। लेकिन आज के बदलते लाइफस्टाइल, तनाव और कुछ मेडिकल कारणों के चलते कई कपल्स के लिए यह सपना आसानी से पूरा नहीं हो पाता। ऐसे में जब उम्मीदे टूटने लगती हैं तब झारखंड की राजधानी रांची में 'नोवा आईवीएफ फर्टिलिटी' (Nova IVF Fertility) एक ऐसा ही भरोसेमंद नाम बनकर उभरा है। पूरे भारत में अपनी वर्ल्ड-क्लास फर्टिलिटी सेवाओं और शानदार सक्सेस रेट के लिए मशहूर नोवा आईवीएफ ने रांची में भी कपल्स के इस सपने को हकीकत में बदलने का बीड़ा उठाया है।


भरोसे और एक्सीलेंस का दूसरा नाम

नोवा आईवीएफ फर्टिलिटी भारत की सबसे बड़ी और विश्वसनीय आईवीएफ क्लिनिक चेन्स में से एक है। रांची में मौजूद इनका फर्टिलिटी क्लिनिक इंटरनेशनल स्टैंडर्ड्स की मेडिकल फैसिलिटीज और एडवांस तकनीकों से लैस है। यहां का सबसे बड़ा उद्देश्य सिर्फ इलाज करना नहीं है बल्कि कपल्स को एक पॉजिटिव, सुरक्षित और स्ट्रेस-फ्री माहौल देना है। नोवा आईवीएफ की खासियत यह है कि यहां हर मरीज की मेडिकल हिस्ट्री और कंडीशन को गहराई से समझा जाता है और उसी के आधार पर एक पर्सनलाइज्ड ट्रीटमेंट प्लान तैयार किया जाता है जिससे सफलता की गुंजाइश कई गुना बढ़ जाती है।


मॉर्डन टेक्नोलॉजी हर कपल के लिए सही इलाज

रांची के नोवा आईवीएफ में फर्टिलिटी से जुड़ी कई तरह की ट्रीटमेंट सुविधाएं एक ही जगह मिलती हैं। हर कपल की मेडिकल कंडीशन अलग होती है इसलिए इलाज भी उसी हिसाब से तय किया जाता है। यहां IUI शुरुआती और आसान विकल्प है जबकि मुश्किल मामलों के लिए एडवांस्ड IVF (टेस्ट ट्यूब बेबी) और ICSI जैसी तकनीकें उपलब्ध हैं। इसके अलावा जो लोग भविष्य में फैमिली प्लान करना चाहते हैं उनके लिए एग, स्पर्म और एम्ब्रियो फ्रीज (क्रायोप्रिजर्वेशन) की सुविधा भी दी जाती है।


एम्ब्रियोलॉजी लैब और बेस्ट टेक्नोलॉजी

किसी भी आईवीएफ ट्रीटमेंट की सफलता काफी हद तक उस क्लिनिक की लैब और वहां इस्तेमाल होने वाली टेक्नोलॉजी पर निर्भर करती है। नोवा आईवीएफ रांची में स्टेट-ऑफ-द-आर्ट एम्ब्रियोलॉजी लैब मौजूद है जिसे सख्त इंटरनेशनल गाइडलाइन्स के अनुसार डिजाइन किया गया है। लैब में हवा की क्वालिटी से लेकर तापमान तक का बेहद बारीकी से ध्यान रखा जाता है, ताकि एम्ब्रियो के सुरक्षित विकास के लिए बिल्कुल नेचुरल और बेहतरीन वातावरण मिल सके।

इमोशनल सपोर्ट: सफर के हर कदम पर साथ

इनफर्टिलिटी का ट्रीटमेंट सिर्फ शारीरिक नहीं बल्कि मानसिक रूप से भी बहुत थका देने वाला होता है। नोवा आईवीएफ रांची की टीम इस बात को बखूबी समझती है। इसीलिए यहां मेडिकल ट्रीटमेंट के साथ-साथ प्रॉपर काउंसलिंग और इमोशनल सपोर्ट पर भी पूरा जोर दिया जाता है।

रांची और आस-पास के शहरों के लिए नोवा आईवीएफ फर्टिलिटी सिर्फ एक क्लिनिक नहीं, बल्कि उम्मीदों का वह आंगन है जहां सूनी गोद भरने के सपने सच होते हैं। अपनी एथिकल प्रैक्टिस, एडवांस टेक्नोलॉजी और बेहतरीन केयर के साथ नोवा आईवीएफ रांची इस खूबसूरत सफर को मुकम्मल करने के लिए पूरी तरह से तैयार है।

Read Full Article at Source