रिश्ता 'टॉक्सिक' हो रहा है ब्रेकअप से पहले ट्राई करें ये 4 'रिलेशनशिप हैक्स'

12 minutes ago


अगर आपके और पार्टनर के बीच बात-बात पर 'वर्ल्ड वॉर' छिड़ जाता है तो अलर्ट हो जाइए। रोज की यह चिक-चिक सिर्फ आपके रिश्ते का ही 'गेम ओवर' नहीं कर रही बल्कि आपकी मेंटल और फिजिकल हेल्थ की भी बैंड बजा रही है। रिसर्च बताती है कि एक 'टॉक्सिक' या नाखुश रिश्ता आपकी सेहत के लिए उतना ही खतरनाक है जितना कि स्मोकिंग करना। लेकिन अगर दोनों के बीच प्यार बाकी है तो क्या इस रोज के ड्रामे को खत्म किया जा सकता है? कपल्स थेरेपिस्ट्स कहते हैं बिल्कुल कुछ खास 'हैक्स' से टूटते रिश्ते को भी बचाया जा सकता है।

हमेशा एक ही बात पर होता है क्लेश

शायद आपने भी नोटिस किया होगा कि आपकी ज्यादातर बहस कुछ गिने-चुने टॉपिक्स पर ही होती है जैसे पैसा, पर्सनल स्पेस, घर के काम या फिर साफ-सफाई। सिएटल (US) स्थित 'द गॉटमैन इंस्टीट्यूट' की साइकोलॉजिस्ट कैरी कोल बताती हैं कि हर कपल के बीच कुछ 'ग्रिडलॉक्ड' मुद्दे होते हैं जो कभी पूरी तरह सॉल्व नहीं होते। फेमस साइकोलॉजिस्ट जॉन गॉटमैन की रिसर्च के मुताबिक कपल्स 69% मामलों में सालों बाद भी उन्हीं बातों पर झगड़ते हैं जिन पर वे 4 साल पहले लड़ रहे थे। लेकिन झगड़ा होना प्रॉब्लम नहीं है प्रॉब्लम यह है कि आप कैसे झगड़ते हैं।

रिश्ते का 'दी एंड' कर देने वाले 4 रेड फ्लैग्स

कैरी कोल के मुताबिक अगर आपके झगड़ों में ये 4 बातें शामिल हैं तो समझ लीजिए आपका रिश्ता डेंजर जोन में है:

- हर बात पर ताने (Criticism): बात प्रॉब्लम की हो रही हो लेकिन आप सीधे पार्टनर के कैरेक्टर या उसकी आदतों पर उंगली उठाने लगें।

- बेइज्जती करना (Contempt): सम्मान बिल्कुल खत्म हो जाना गालियां देना, मजाक उड़ाना या आंखों से ही तिरस्कार जताना।

- डिफेंसिव होना (Defensiveness): अपनी गलती बिल्कुल न मानना और उल्टा पार्टनर पर ही सारा बिल फाड़ देना।

- इग्नोर मारना (Stonewalling): बहस से भागना, फोन में घुस जाना और बात करने से एकदम मना कर देना (साइलेंट ट्रीटमेंट)।

टूटते रिश्ते को कैसे करें 'सॉर्ट'

अगर आप सच में इस रिश्ते को बचाना चाहते हैं, तो सोशल मीडिया पर अपने रिलेशनशिप टिप्स के लिए वायरल रहने वालीं फेमस कपल्स थेरेपिस्ट एस्थर पेरेल ये हैक्स देती हैं -

- 'ईगो' छोड़कर 'एम्पैथी' दिखाएं: जब झगड़े हद से ज्यादा बढ़ जाएं तो सबसे पहले यह सोचना शुरू करें कि 'हमारे बीच क्या प्रॉब्लम है' न कि 'मुझे इससे क्या प्रॉब्लम है.'

- सुनने की आदत डालें: बहस के दौरान हम अक्सर सिर्फ 'रिप्लाई' देने के लिए सुनते हैं. जब पार्टनर अपनी बात कहे तो उसे काटने के बजाय कहें, 'मैं समझ रहा/रही हूं कि तुम ऐसा क्यों फील कर रहे हो.' यह लाइन मैजिक की तरह काम करती है।

- जज करने के बजाय वजह पूछें: अगर आप पार्टनर से डिसएग्री करते हैं तो सीधे भड़कने के बजाय पूछें, 'तुम्हें ऐसा क्यों लगा? मुझे और बताओ.' यह दिखाता है कि आप उनके नजरिए की रिस्पेक्ट करते हैं।

एक-दूसरे के डर को समझें: पैसे या लाइफस्टाइल को लेकर होने वाले झगड़ों के पीछे अक्सर पुराने डर या अलग सपने होते हैं। शांत दिमाग से समझें कि पार्टनर के लिए क्या चीज सबसे ज्यादा मायने रखती है और फिर 'कॉम्प्रोमाइज' (बीच का रास्ता) निकालें।

Read Full Article at Source