आज इंडिपेंडेंस डे पर झंडा फहराना और देशभक्ति के सॉन्ग्स सुनना तो हम सभी करते हैं. लेकिन अगर आप इस 15 अगस्त कुछ ऐसा करना चाहते हैं जिसमें आपको मेंटल पीस के साथ-साथ एक 'कम्युनिटी' से जुड़ने का भी अहसास हो तो इन 5 खास और इंटरैक्टिव कामों को अपने दिन का हिस्सा बनाएं।
1. खुद को भेजें 'डिजिटल टाइम कैप्सूल'
FutureMe.org जैसी वेबसाइट पर जाएं और खुद को एक 'आजादी का ईमेल' (Freedom Letter) लिखें। इसमें तय करें कि अगले 15 अगस्त तक आप किन टॉक्सिक आदतों या किस डर से खुद को 'आजाद' कर लेंगे। वेबसाइट में तारीख सेट कर दें। अगले साल जब अचानक आपकी इनबॉक्स में आपका ही लिखा वह ईमेल आएगा तो वह आपके लिए सबसे बेहतरीन सरप्राइज होगा।
2. MyGov पोर्टल पर खेलें 'आजादी क्विज'
दिन भर फोन पर रील्स स्क्रॉल करने के बजाय अपने दोस्तों या परिवार के साथ एक ऑनलाइन गेमिंग चैलेंज रखें। भारत सरकार के MyGov.in पोर्टल पर हर साल स्वतंत्रता दिवस के मौके पर कई इंटरैक्टिव क्विज और गेम्स लाइव होते हैं। अपनी फैमिली के साथ टीम बनाएं और देखें कि किसे देश के इतिहास के बारे में ज्यादा पता है। सबसे अच्छी बात यह है कि जीतने पर आपको सरकार की तरफ से ई-सर्टिफिकेट भी मिलता है जिसे आप गर्व से शेयर कर सकते हैं।
3. सोशल मीडिया पर चलाएं #MyFreedomPledge
सोशल मीडिया से पूरी तरह गायब होने के बजाय, उसका इस्तेमाल किसी अच्छी चीज के लिए करें. इंस्टाग्राम या एक्स (X) पर अपनी एक ऐसी आदत शेयर करें जिससे आप आजादी पाना चाहते हैं (जैसे- ओवरथिंकिंग, जंक फूड, या लगातार काम करना)। इसके साथ #MyFreedomPledge या #Azaadi2026 हैशटैग का इस्तेमाल करें और अपने 3 दोस्तों को टैग करके उन्हें भी अपना गोल शेयर करने का चैलेंज दें. जब लोग एक साथ अपने गोल्स शेयर करते हैं, तो एक पॉजिटिव कम्युनिटी बनती है।
4. 'वर्चुअल वॉलंटियरिंग' से करें देश की सेवा
देश सेवा का मतलब सिर्फ सरहद पर जाना नहीं है। आप अपने लैपटॉप पर बैठकर भी किसी की जिंदगी बदल सकते हैं. इस 15 अगस्त, eVidyaloka (ई-विद्यालोका) या Robin Hood Army जैसे ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स पर खुद को एज़ अ 'वर्चुअल वॉलंटियर' रजिस्टर करें। आप हफ्ते में सिर्फ 1 घंटा निकालकर किसी गांव के बच्चे को ऑनलाइन पढ़ा सकते हैं या किसी जरूरतमंद की मदद के लिए ऑनलाइन फंडरेजर चला सकते हैं। यह 'गिविंग बैक' आपको सच्ची खुशी देगा।
5. बुजुर्गों की कहानियों का बनाएं 'मिनी-पॉडकास्ट'
अपने घर या पड़ोस के बुजुर्गों के पास बैठें और उनसे पूछें कि जब देश नया-नया आजाद हुआ था, तब भारत कैसा दिखता था? उनके स्ट्रगल की कहानियों को सिर्फ सुनें नहीं, बल्कि उनके परमिशन से अपने फोन में रिकॉर्ड करें। आप इसे एक छोटे से ऑडियो क्लिप (मिनी-पॉडकास्ट) के रूप में Spotify पर या रील के रूप में शेयर कर सकते हैं। अगर वे बंटवारे के दौर के हैं, तो आप उनकी कहानी '1947 Partition Archive' (एक ग्लोबल ऑनलाइन आर्काइव) की वेबसाइट पर भी सबमिट कर सकते हैं यह इतिहास को डिजिटल रूप में सहेजने का सबसे खूबसूरत तरीका है।

1 hour ago
