इरम (इंटरनेट डेस्क) । Gen Z के बीच रिश्तों को लेकर सोच तेजी से बदल रही है। प्यार और अट्रैक्शन के साथ अब इमोसनल टच, पर्सनल स्पेस और मेंटल पीस को भी अहमियत दी जा रही है।इसी बदलती सोच के बीच &कांशस रिलेशनशिप&य का कॉन्सेप्ट चर्चा में है। इसमें रिश्ता सिर्फ इमोशंस के सहारे नहीं, बल्कि समझ, कम्युनिकेशन और रिस्पेक्ट के साथ आगे बढ़ाने पर जोर दिया जाता है।
प्यार के साथ समझ भी जरूरी
रिश्ता सिर्फ साथ रहने या लगातार बात करने तक सीमित नहीं है। पार्टनर एक-दूसरे की फीलिंग्स को समझें,जरूरत के वक्त साथ खड़े रहें और एक-दूसरे की बाउंड्रीज की रिस्पेक्ट करें, इसे रिश्ते की मजबूती से जोड़कर देखा जा रहा है।
डेटिंग प्लेटफॉर्म सर्वे में भी Gen Z के बीच इमोशनल अंडरस्टैडिंग और सेल्फ अवेयरनेस को इंपॉर्टेंट बताया गया है। इससे साफ है कि डेटिंग में इमोशनल रोल बढ़ रहा है।
क्या है कांशिअस रिलेशनशिप ?
कांशिअस रिलेशनशिप का मतलब ऐसे रिश्ते से है, जिसमें दोनों पार्टनर अपने नेचर और इमोशंस को लेकर अलर्ट रहते हैं। इसमें सिर्फ सामने वाले से बदलाव की उम्मीद नहीं की जाती, बल्कि खुद के नेचर को समझने और उसमें सुधार करने की कोशिश भी होती है। इस तरह के रिश्ते में बातचीत, भरोसा, रिस्पेक्ट और पर्सनल बांउंड्रीज को इंपोर्टेंस दिया जाता है। इसमें रिश्ता खत्म करने या बात टालने के बजाय प्रॉब्लम की वजह समझकर सॉल्यूसन निकालने की कोशिश की जाती है।
रिश्ते में स्पेस भी जरूरी
Gen Z के रिश्तों में पर्सनल स्पेस की अहमियत भी बढ़ी है। पार्टनर के साथ जुड़ाव जरूरी है, लेकिन अपनी पढ़ाई, करियर, दोस्तों, शौक और पर्सनल टाइम के लिए जगह बनाए रखना भी उतना ही जरूरी माना जा रहा है।
कांशिअस रिलेशनशिप में स्पेस को दूरी नहीं, बल्कि हेल्दी रिश्ते के लिए जरूरी माना जाता है। दोनों पार्टनर एक-दूसरे की जिंदगी में शामिल रहते हुए भी अपनी अलग पहचान बनाए रखते हैं।
प्यार के साथ रिश्ते की हेल्थ पर भी नजर
रिश्तों को लेकर बढ़ती अवेयरनेस का असर रेड फ्लैग को पहचानने पर भी दिख रहा है। जरूरत से ज्यादा रोक-टोक, हर बात पर शक करना, इमोशंस को नजरअंदाज करना और निजी सीमाओं का सम्मान न करना ऐसे बिहेवियर हैं, जिन्हें अब प्यार के नाम पर एस्सेप्ट करने की सोच कम हो रही है।
इस बदलाव के पीछे सोशल मीडिया और रिश्तों को लेकर बढ़ती बातचीत का बी रोल है। रिश्ते में बने रहने से पहले यह समझने की कोशिश कर रहे हैं कि वह रिलेशन उनके लिए इमोशनल रूप से हेल्दी है या नहीं।
इमोशनल सिक्योरिटी बनी अहम जरूरत
रिश्ते में अपने इमोशंस खुलकर जाहिर कर पाना भी आज की डेटिंग का इंपोर्टेंट पार्ट बन रहा है। पार्टनर के सामने डर, परेशानी या असुरक्षा की बात रखना समझ और भरोसा मिलना इमोशनल सेफ्टी का हिस्सा माना जाता है।
एक सर्वे के अनुसार, 37 % Gen Z डेटर्स ने इमोशनल क्लोजिंग को डेटिंग का मुश्किल हिस्सा बताया था। वहीं 34 % ने अपने इमोशंस को संभालना मुशिक्ल माना। इससे पता चलता है कि इमोशनल कनेक्श्न की जरूरत बढ़ने के साथ उसे बनाए रखना भी एक चैलेंज है।
बहस में जीत से ज्यादा बात समझना जरूरी
कांशस रिलेशनशिप में झगड़े को रिश्ते की वीकनेस नहीं माना जाता. पार्टनर की बात सुनना, अपनी गलती मानना और प्रॉब्लम का साल्यूशन निकालना ज्यादा इंपॉर्टेंट होता है।
गुस्से में बातचीत बंद कर देना, बात को लंबा खींचना या एक-दूसरे को दोष देने के बजाय कम्यूनिकेशन के जरिए सिचुएशन को समझने की कोशिश इस तरह के रिश्ते की पहचान मानी जाती है।
प्यार के साथ खुद पर काम
कांशिअस रिलेशनशिप का एक अहम हिस्सा सेल्फ अवेयरनेस है. इसमें पर्सन अपने गुस्से, इंसिक्योरिटी, एक्सपेक्टेशन और बिहेविअर को समझने की कोशिश करता है। रिश्ते को बेहतर बनाने की जिम्मेदारी सिर्फ पार्टनर पर डालने के बजाय खुद की प्रजेंस पर भी ध्यान दिया जाता है।
इस तरह Gen Z के बीच प्यार का नजरिया सिर्फ रोमांस तक नहीं रह गया है। रिश्ते में इमोशंस, सिक्योरिटी,पर्सनल आजादी, रिस्पेक्ट और मेंटल पीस की जरूरत भी उतनी ही जरूरी हो गई है। यही वजह है कि कांशिअस रिलेशनशिप जैसे कॉन्सेप्ट रिश्तों में अपनी जगह बना रहे हैं।

56 minutes ago
