​​​​​ट्रेडिशनल खादी में मॉडर्न टच,वॉर्डरोब को दें नया अंदाज

1 hour ago
​​​​​ट्रेडिशनल खादी में मॉडर्न टच,वॉर्डरोब को दें नया अंदाज

By: Feature Desk | Updated Date: Fri, 02 Oct 2026 17:38:22 (IST)

खादी अब सिर्फ पारंपरिक कुर्तों तक सीमित नहीं है। शोभिता धुलिपाला के रेड खादी साड़ी लुक से इंस्पिरेशन लेकर साड़ी, टॉप, को-ऑर्ड सेट, मॉडर्न कुर्ती और जैकेट जैसे स्टाइल ट्राई किए जा सकते हैं। ये लुक ट्रेडिशनल फैब्रिक को मॉडर्न और स्टाइलिश अंदाज में पहनने का मौका देते हैं।

इरम (इंटरनेट डेस्क)। महात्मा गांधी और स्वदेशी की पहचान रही खादी अब फैशन की दुनिया में भी नए ट्रेंड के साथ वापसी कर रही है। कभी सिर्फ सफेद कुर्तों तक सीमित रहने वाला यह फैब्रिक अब कलरफुल साड़ियों, स्टाइलिश टॉप्स और मॉडर्न सूट्स में भी नजर आ रहा है। हाल ही में एक्ट्रेस शोभिता धुलिपाला रेड खादी साड़ी में दिखाई दीं। उनका यह लुक दिखाता है कि कैसे देसी फैब्रिक को मॉडर्न टच देकर स्टाइलिश बनाया जा सकता है। अगर आप भी अपने वॉर्डरोब में कुछ नया और ट्रेंडी शामिल करना चाहती हैं, तो उनके लुक से इंस्पिरेशन लेकर खादी के ये पांच फैशन स्टाइल ट्राई कर सकती हैं।

साड़ी से लेकर को-ऑर्ड सेट तक खादी के ये लुक करें ट्राई

रेड खादी साड़ी- शोभिता की तरह रेड खादी साड़ी के साथ कॉन्ट्रास्ट ब्लाउज और सिल्वर ज्वेलरी कैरी करें। फेस्टिव ओकेजन के लिए यह लुक आपकी शॉपिंग लिस्ट में खूब फिट रहेगा।

2. खादी टॉप- जींस या ट्राउजर के साथ खादी का शॉर्ट टॉप पहनें। ऑफिस और कॉलेज के लिए यह एक स्मार्ट और कंफर्टेबल ऑप्शन है।

3. को-ऑर्ड सेट- मैचिंग खादी टॉप और पैंट को अपने कलेक्शन में जगह दें। पेस्टल और बेज शेड्स में ऐसे सेट डे आउटिंग के लिए ट्राई करें।

4. मॉडर्न कुर्ती- कॉलर नेक बेल स्लीव्स या असिमेट्रिकल डिजाइन वाली खादी कुर्ती चुनें. इसे स्ट्रेट पैंट के साथ पहनकर नया लुक पा सकती हैं।

5. खादी जैकेट- जींस और टॉप के साथ हैंडमेड खादी जैकेट पहनकर इंडो-वेस्टर्न स्टाइल अपनाएं. ये आपके लुक को और भी इनहैंस करेगा।

खादी के ये डिजाइन ट्रेडिशनल फैब्रिक को नए अंदाज में पहनने का मौका देते हैं। इस बार शॉपिंग पर जाएं तो अपने वॉर्डरोब के लिए इनमें से कोई एक स्टाइल जरूर ट्राई करें।

Read Full Article at Source