ऑफिस में सिर्फ मेहनत करना काफी नहीं बॉस को काम 'दिखाना' भी है जरूरी

1 hour ago

'मेहनत तो मैं पूरी कर रहा हूं लेकिन बॉस को कैसे पता चले? ' क्या आप भी ऑफिस में इसी उलझन में रहते हैं। हम में से कई लोग यह सोचकर चुपचाप काम करते रहते हैं कि एक दिन हमारा काम खुद बोलेगा। लेकिन कॉर्पोरेट की दुनिया का कड़वा सच यह है कि बंद केबिन में की गई आपकी कड़ी मेहनत का तब तक कोई फायदा नहीं जब तक सही लोगों को उसकी जानकारी न हो। यहीं पर 'विजिबिलिटी' और 'नेटवर्किंग' का रोल शुरू होता है। मॉर्गन स्टेनली की फॉर्मर वाइस चेयरमैन कार्ला हैरिस का इस पर एक बहुत फेमस कॉर्पोरेट मंत्र है।


कार्ला हैरिस का 'रिलेशनशिप करेंसी' मंत्र

- वॉल स्ट्रीट की दिग्गज और मॉर्गन स्टेनली की सीनियर क्लाइंट एडवाइजर (फॉर्मर वाइस चेयरमैन) कार्ला हैरिस का इस मुद्दे पर एक बेहद फेमस कॉर्पोरेट मंत्र है। अपने वायरल TED Talk में कार्ला एक कड़वा सच बताती हैं, 'अगर आपको लगता है कि सिर्फ आपका बेहतरीन काम आपको प्रमोशन दिला देगा तो आप गलत हैं।' कार्ला के मुताबिक करियर में दो तरह की करेंसी काम आती है। शुरुआत में &परफॉर्मेंस करेंसी&य यानी उम्मीद से बेहतर काम करना आपको पहचान और शुरुआती प्रमोशन दिलाती है। लेकिन कॉर्पोरेट में जैसे-जैसे आप ऊपर बढ़ते हैं इसका असर कम होने लगता है।

- परफॉर्मेंस करेंसी' से ज्यादा 'रिलेशनशिप करेंसी' काम आती है। यानी सिर्फ अच्छा काम करना (परफॉर्मेंस) काफी नहीं है। जब बंद कमरे में आपके प्रमोशन पर चर्चा हो रही हो तो वहां आपका काम नहीं बल्कि सीनियर लीडरशिप के साथ आपके इनफॉर्मल रिश्ते (रिलेशनशिप) और आपकी विजिबिलिटी काम आती है। कोई आपके हक में तभी बोलेगा जब वो आपको और आपके काम को जानेगा।

विजिबिलिटी वर्सेज सेल्फ-प्रमोशन

अक्सर लोग 'काम दिखाने' को चापलूसी या घमंड मान लेते हैं। लेकिन विजिबिलिटी और सेल्फ-प्रमोशन के बीच एक बारीक लाइन है। अपने काम का सही क्रेडिट लेना शो-ऑफ नहीं बल्कि आपका हक है। ऑफिस पॉलिटिक्स या इनफॉर्मल नेटवर्किंग का मतलब सिर्फ बॉस के साथ लंच करना नहीं है बल्कि मीटिंग्स में अपनी बात रखना और टीम में अपनी अहमियत जताना है।


अपने काम को ऐसे 'विजिबल' बनाएं

मीटिंग में 'भूत' न बनें: अगर आप मीटिंग में सिर्फ सुनने जाते हैं तो अपनी आदत बदलें। सवाल पूछें, अपने आइडियाज शेयर करें ताकि सीनियर्स को आपकी मौजूदगी का अहसास हो।

वीकली अपडेट्स दें: बॉस को सपने नहीं आएंगे कि आपने दिन भर क्या किया। उन्हें वीकली ईमेल भेजकर बताएं कि आपने इस हफ्ते कौन से प्रोजेक्ट्स पूरे किए और टीम की कैसे मदद की।

क्रेडिट लेना सीखें: जब कोई आपके काम की तारीफ करे तो 'अरे नहीं ये तो बस हो गया' कहने के बजाय, कॉन्फिडेंस के साथ 'थैंक्यू, मैंने इस पर काफी मेहनत की थी' कहना सीखें।

Read Full Article at Source