तूफान यागी से वियतनाम में 199 लोगों की मौत:बाढ़ और भूस्खलन में 128 लोग लापता, 800 से ज्यादा घायल, शहरों में पानी भरा

1 week ago

कुछ ही क्षण पहले

कॉपी लिंक
बाढ़ और भूस्खलन के बाद घायल हुए लोगों को अस्पताल पहुंचाया जा रहा है। - Dainik Bhaskar

बाढ़ और भूस्खलन के बाद घायल हुए लोगों को अस्पताल पहुंचाया जा रहा है।

वियतनाम में तूफान यागी की वजह से आई बाढ़ और भूस्खलन की वजह से 199 लोगों की मौत हो गई है। वियतनामी अखबार VN एक्सप्रेस की मुताबिक 128 से ज्यादा लोग लापता है। वहीं 800 से ज्यादा घायल हुए हैं।

राजधानी हनोई में रेड रिवर में बाढ़ आने के बाद शहर में पानी भर गया था। फिलहाल जलस्तर में गिरावट आई है, लेकिन अभी भी कई इलाकों में पानी भरा हुआ है। जलभराव की वजह से हनोई में फाप वान-काऊ गी एक्सप्रेस-वे का एक हिस्सा पानी में डूब गया है। इसकी वजह से यातायात रुक गया।

फाप वान-काऊ गी एक्सप्रेस-वे पर जलभराव के बाद ट्रैफिक बाधित हुआ।

फाप वान-काऊ गी एक्सप्रेस-वे पर जलभराव के बाद ट्रैफिक बाधित हुआ।

बाढ़ की बाद लापता लोगों की खोज करते राहतकर्मी।

बाढ़ की बाद लापता लोगों की खोज करते राहतकर्मी।

बाढ़ से हजारों लाखों लोग प्रभावित, किसानों के ज्यादा नुकसान स्थानीय मीडिया के मुताबिक बाढ़ की वजह से वियतनाम में लाखों लोगों पर असर पड़ा है। हजारों लोगों को अपना घर छोड़ने पर मजबूर होना पड़ा है। बाढ़ की वजह से सबसे ज्यादा नुकसान किसानों को हुआ है। वियतनाम के कृषि मंत्रायलय के मुताबिक लगभग 25 हजार हेक्टेयर में फसलें नष्ट हो गई हैं।

मंत्रालय के अधिकारियों के मुताबिक बाढ़ की वजह से अब तक करीब 15 लाख मुर्गियां और बतख मारी गई हैं। इसके अलावा 2500 से अधिक सूअर, भैंस और गायें भी मारी गई हैं।

बाढ़ और भूस्खलन की वजह से हजारों हेक्टेयर जमीन में फसलों को नुकसान हुआ है।

बाढ़ और भूस्खलन की वजह से हजारों हेक्टेयर जमीन में फसलों को नुकसान हुआ है।

भूस्खलन में पूरा गांव दब गया 10 सिंतबर को लाओ काई प्रांत के नू गांव में भूस्खलन के कारण एक पूरा गांव मिट्टी में दब गया। मंगलवार की सुबह लगभग 6 बजे 500 मीटर दूर एक पहाड़ से मिट्टी और चट्टाने बहकर आई जिससे पूरा गांव मिट्टी में समा गया। इस गांव में 37 घर थे, जिनमें 158 लोग रहते थे।

भूस्खलन के बाद स्थानीय लोग 17 घायल लोगों को अस्पताल ले जाने में सफल रहे। जिला मुख्यालय से 40 किमी दूर होने और मूसलाधार बारिश के कारण परिवहन ठप्प हो जाने की वजह से दोपहर 2 बजे तक बचाव दल घटना स्थल पर नहीं पहुंच पाया।

गांव में बाढ़ के बाद लापता हुए लोगों को ढूंढने के लिए बचावकर्मी पानी में उतरे। उन्होंने मिट्टी के अंदर हाथ डालकर लोगों को खोजने का अभियान चलाया।

गांव में बाढ़ के बाद लापता हुए लोगों को ढूंढने के लिए बचावकर्मी पानी में उतरे। उन्होंने मिट्टी के अंदर हाथ डालकर लोगों को खोजने का अभियान चलाया।

बचावकर्मी टूटे मकानों का मलबा हटाकर लोगों की तलाश कर रहे हैं।

बचावकर्मी टूटे मकानों का मलबा हटाकर लोगों की तलाश कर रहे हैं।

3 दशक में सबसे शक्तिशाली तूफान साउथा चाइना सी से उठा तूफान यागी 3 सितंबर को वियतनाम की तरफ बढ़ गया था। इसके 2 दिन बाद ये सुपर तूफान में बदल गया था, जिसकी वजह से 201 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं चलने लगी थीं। 8 सितंबर को तूफान यागी वियतनाम के उत्तरी तट से टकराया था। तट से टकराने के बाद हवाओं की रफ्तार कुछ कम होकर 149 किमी/घंटा तक पहुंच गई थी।

मौसम विभाग के मुताबिक तूफान यागी इस साल एशिया का सबसे शक्तिशाली तूफान है। वहीं वियतनाम में तीन दशक के बाद इतना शक्तिशाली तूफान आया है। तूफान के बाद हुई भारी बारिश से बाढ़ और भूस्खलन की स्थिति ने राजधानी हनोई समेत देश के उत्तरी इलाकों में भारी तबाही मचाई है।

ये खबर भी पढ़ें... चीन के दक्षिणी तट से टकराया सुपर तूफान यागी:हैनान प्रांत से 4 लाख लोगों को हटाया, 250 किमी/घंटा की रफ्तार से चल रही हवाएं

साउथ चाइना सी से उठा सुपर तूफान यागी चीन के दक्षिणी तट से टकरा गया है। तूफान ने चीन के हैनान प्रांत में दस्तक दी है। इसकी वजह से हैनान के 4 लाख लोगों को अपना घर छोड़ने पर मजबूर होना पड़ा है।

तूफान यागी भारतीय समयानुसार दोपहर दो बजे हैनान के वेनचांग शहर से टकराया। सुपर तूफान की वजह से 250 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं। पूरी खबर यहां पढ़ें...

Read Full Article at Source