बिहार के बाद झारखंड में कांग्रेस का 'बाउंस बैक' प्लान, किसको चौंकााएगी रणनीति?

1 hour ago

Last Updated:September 15, 2025, 15:25 IST

Jharkhand Politics : बिहार में कांग्रेस अब अपने दम पर खड़ी होने की कोशिश कर रही है और राजद से अलग अपनी ताकत को एकजुट करने में लगी हुई है. इसी क्रम में कांग्रेस ने अब झारखंड के लिए भी प्लान बनाया है और पार्टी ने ने फिर से अपनी राजनीतिक ताकत बढ़ाने के लिए बड़े पैमाने पर संगठन विस्तार अभियान शुरू किया है. यह अभियान कांग्रेस की बाउंस बैक की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है. कांग्रेस की इस कोशिश से पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं में नया उत्साह देखने को मिल रहा है.

बिहार के बाद झारखंड में कांग्रेस का 'बाउंस बैक' प्लान, किसको चौंकााएगी रणनीति?कांग्रेस ने झारखंड में शुरू किया जमीनी स्तर से संगठन मजबूत करने का मिशन

रांची. झारखंड कांग्रेस ने संगठन को मजबूत करने का काम जमीनी स्तर से शुरू कर दिया है. पार्टी के कार्यकर्ता गांव-गांव, पंचायतों और प्रखंडों में जाकर बैठकों का आयोजन कर रहे हैं. इसके तहत पार्टी नेता लोगों से संवाद स्थापित कर रहे हैं. इन बैठकों में जनता की समस्याएं सुनी जा रही हैं और कांग्रेस की नीतियों को समझाया जा रहा है. इस तरह कांग्रेस पूरे राज्य में अपने कार्यकर्ताओं को सक्रिय कर रही है ताकि हर क्षेत्र में पार्टी की पकड़ मजबूत हो सके. बता दें कि झारखंड कांग्रेस के प्रभारी के. राजू लगातार प्रखंड से लेकर जिला स्तर तक कार्यकर्ताओं से वार्ता कर रहे हैं. हाल ही में सात दिवसीय दौरे पर पहुंचे राजू ने संगठन सृजन अभियान के तहत कई कार्यक्रमों में हिस्सा लिया. दरअसल, कांग्रेस पूरे देश में संगठन विस्तार पर जोर दे रही है. आलाकमान का निर्देश है कि हर पंचायत में पार्टी मजबूत हो, ताकि दिल्ली की बातें जनता तक पहुंचें और नेता-जनता के बीच संवाद स्पष्ट हो.

प्रदेश अध्यक्ष का व्यापक दौरा

झारखंड कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने बताया कि वे सिर्फ एक प्रमंडल तक सीमित नहीं रह रहे, बल्कि पूरे राज्य का दौरा कर रहे हैं. उनका लक्ष्य राज्य के हर हिस्से में संगठन को मजबूत करना है. वे लगातार कार्यकर्ताओं से मिल रहे हैं और पार्टी की गतिविधियों को बढ़ावा दे रहे हैं. केशव महतो का मानना है कि तभी कांग्रेस राजनीतिक रूप से मजबूत हो पाएगी.

विधायक दल नेता की रणनीति

कांग्रेस विधायक दल के नेता प्रदीप यादव ने कहा कि यह वर्ष संगठन विस्तार का वर्ष है. कांग्रेस पूरे देश में अपने संगठन को मजबूत करने पर जोर दे रही है. उनका कहना है कि कांग्रेस आलाकमान चाहता है कि हर पंचायत में कांग्रेस की मजबूत उपस्थिति हो, ताकि केंद्र की नीतियां सीधे जनता तक पहुंच सकें. इससे नेता और जनता के बीच विश्वास बढ़ेगा और पार्टी की लोकप्रियता भी बढ़ेगी.

झारखंड कांग्रेस का बड़ा बदलाव, संगठन को मजबूत करने की रणनीति पर जोर

BJP का तंज, JMM का समर्थन

कांग्रेस के इस अभियान पर भाजपा ने कटाक्ष किया है. भाजपा नेताओं का कहना है कि कांग्रेस अब केवल एक-दो राज्यों में सीमित रह गई है और झारखंड में पार्टी की स्थिति कमजोर है. बीजेपी नेताओं ने कहा कि कांग्रेस के नेता झारखंड में अतिथि की तरह आते हैं और पार्टी झामुमो के सहारे चल रही है. वहीं कांग्रेस की सहयोगी पार्टी झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने कांग्रेस के प्रयासों का समर्थन किया है. झामुमो का कहना है कि कांग्रेस का संगठन मजबूत होना महागठबंधन को मजबूत बनाएगा.

कांग्रेस की उम्मीदें और चुनौतियां

जानकार बता रहे हैं कि झारखंड में कांग्रेस का यह संगठन विस्तार अभियान राजनीतिक माहौल को फिर से गर्माने वाला है, क्योंकि कांग्रेस की मजबूती के सहयोगी दलों को भी टेंशन हो सकती है. बहरहाल, अब देखना होगा कि यह योजना जमीन पर कितनी सफल होती है और कांग्रेस किस हद तक मजबूत होती है. आने वाले समय में इस अभियान का परिणाम झारखंड की राजनीति में स्पष्ट नजर आएगा. वहीं, कांग्रेस के इस अभियान पर झारखंड की राजनीति की निगाहें बनी हुई हैं.

Vijay jha

पत्रकारिता क्षेत्र में 22 वर्षों से कार्यरत. प्रिंट, इलेट्रॉनिक एवं डिजिटल मीडिया में महत्वपूर्ण दायित्वों का निर्वहन. नेटवर्क 18, ईटीवी, मौर्य टीवी, फोकस टीवी, न्यूज वर्ल्ड इंडिया, हमार टीवी, ब्लूक्राफ्ट डिजिट...और पढ़ें

पत्रकारिता क्षेत्र में 22 वर्षों से कार्यरत. प्रिंट, इलेट्रॉनिक एवं डिजिटल मीडिया में महत्वपूर्ण दायित्वों का निर्वहन. नेटवर्क 18, ईटीवी, मौर्य टीवी, फोकस टीवी, न्यूज वर्ल्ड इंडिया, हमार टीवी, ब्लूक्राफ्ट डिजिट...

और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

Location :

Ranchi,Jharkhand

First Published :

September 15, 2025, 15:25 IST

homejharkhand

बिहार के बाद झारखंड में कांग्रेस का 'बाउंस बैक' प्लान, किसको चौंकााएगी रणनीति?

Read Full Article at Source