साइक्लोन शक्ति लाया मनहूस खबर, थम गई मानसून की वापसी, अभी खूब होगी बारिश

2 weeks ago

Last Updated:October 06, 2025, 09:30 IST

Monsoon News: अरब सागर में बने साइक्लोनिक तूफान शक्ति लोगों को परेशानी में डालने वाला है. मौसम विभाग के अनुसार, इसकी वजह से मुंबई से मानसून की वापसी में एक से दो दिन की देरी हो सकती है. मानसून अपने सामान्य तारीख से दो दिन की देरी से लौटना शुरू करेगा.

साइक्लोन शक्ति लाया मनहूस खबर, थम गई मानसून की वापसी, अभी खूब होगी बारिशमानसून की वापसी में होगी देरी.

Monsoon News: अरब पिछले हफ्ते आए चक्रवाती तूफान शक्ति ने मुंबई के मौसम को प्रभावित कर दिया है. पिछले छह सालों की तरह इस बार भी मुंबई से मानसून की विदाई में दो से तीन दिन तक की देरी हो सकती है. मुंबई में मानसून की वापसी की तारीख 8 अक्तूबर, लेकिन मौसम विभाग ने बताया कि साइक्लोन शक्ति की वजह से इस साल मानसून की वापसी 8 से 11 तारीख के बीच होगी.

मौसम विभाग ने बताया कि चक्रवात शक्ति और मजबूत पश्चिमी विक्षोभ के कारण मानसून के विदाई में देरी हो रही है. 2018 के बाद से मुंबई में मानसून की सामान्य तारीख पर विदाई नहीं हुई. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने रविवार को बताया कि चक्रवात शक्ति, जो पहले बंगाल की खाड़ी से शुरू हुआ और अरब सागर में रौद्र रूप लिया, ने राज्य में मानसून की वापसी की प्रक्रिया को बाधित कर दिया है.

बारिश का अलर्ट

IMD ने कहा कि मुंबई में मानसून हटने तक हल्की से मध्यम बारिश जारी रह सकती है. सोमवार को मुंबई, ठाणे, रायगढ़ और पालघर के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश की संभावना है. IMD ने पालघर और ठाणे के लिए मंगलवार को ‘येलो अलर्ट’ जारी किया है, जिसमें बिजली चमक, हल्की-मध्यम बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी है.

क्या बोले मौसम एक्सपर्ट

मौसम विशेषज्ञ अभिजीत मोडक ने बताया, ‘चक्रवात शक्ति ने राज्य में मानसून की वापसी के दौरान तूफानी गतिविधियों को कमजोर कर दिया है. इसके अलावा, एक मजबूत पश्चिमी विक्षोभ दक्षिण की ओर आ रहा है, जो शुष्क उत्तरी हवाओं को ला रहा है. इससे संवहनीय गतिविधियां कम हो सकती हैं. शक्ति से राज्य के तटीय इलाकों पर कोई खतरा नहीं है.

बंगाल की खाड़ी का दबाव

मुंबई के मौसम ट्रैकर रुशिकेश अग्रे ने कहा, ‘बंगाल की खाड़ी में दबाव प्रणाली ने विदाई को टाला था, लेकिन अब यह सक्रिय हो गई है. मानसून की पूरी तरह से विदाई में एक सप्ताह लग सकता है. तब तक मुंबई में हल्की बारिश होती रहेगी.’ इस साल मुंबई में मानसून की शुरुआत सबसे जल्दी 26 मई को हुई थी.

मानसून में देरी की चुनौती

इस देरी किसानों और शहरवासियों के लिए चुनौती पैदा कर रही है. मुंबई में लगातार वर्षा से जलभराव की समस्या बढ़ सकती है, जबकि ग्रामीण इलाकों में फसलें प्रभावित होंगी. IMD ने 5-7 अक्टूबर तक कोंकण क्षेत्र में मध्यम से भारी वर्षा का पूर्वानुमान दिया है. विशेषज्ञों का कहना है कि चक्रवात शक्ति का कमजोर पड़ना और पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव मिलकर मानसून को लंबा खींच रहा है.

6 साल से मानसून की विदाई में देरी

मानसून का ग्राफ देखें है कि 2018 के बाद मानसून की विदाई में देरी हुई है. 2019 में 12 अक्टूबर, 2020 में 15 अक्टूबर, 2021 में 13 अक्टूबर, 2022 में 11 अक्टूबर, 2023 में 14 अक्टूबर और 2024 में 10 अक्टूबर को विदाई हुई.

Deep Raj Deepak

दीप राज दीपक 2022 में न्यूज़18 से जुड़े. वर्तमान में होम पेज पर कार्यरत. राजनीति और समसामयिक मामलों, सामाजिक, विज्ञान, शोध और वायरल खबरों में रुचि. क्रिकेट और मनोरंजन जगत की खबरों में भी दिलचस्पी. बनारस हिंदू व...और पढ़ें

दीप राज दीपक 2022 में न्यूज़18 से जुड़े. वर्तमान में होम पेज पर कार्यरत. राजनीति और समसामयिक मामलों, सामाजिक, विज्ञान, शोध और वायरल खबरों में रुचि. क्रिकेट और मनोरंजन जगत की खबरों में भी दिलचस्पी. बनारस हिंदू व...

और पढ़ें

Location :

Mumbai,Maharashtra

First Published :

October 06, 2025, 09:30 IST

homemaharashtra

साइक्लोन शक्ति लाया मनहूस खबर, थम गई मानसून की वापसी, अभी खूब होगी बारिश

Read Full Article at Source