नई दिल्ली (Sainik School Food Menu). सैनिक स्कूल देश के टॉप सरकारी स्कूलों में से एक है. भारत में फिलहाल कुल 33 सैनिक स्कूल हैं. अगले कुछ सालों में इनकी संख्या बढ़ जाएगी. सभी सैनिक स्कूलों में सीबीएसई सिलेबस के हिसाब से पढ़ाया जाता है. सैनिक स्कूल आवासीय हैं यानी बच्चों को पढ़ाई के साथ ही रहने-खाने की सुविधाएं भी मिलती हैं. सैनिक स्कूल का फूड मेन्यू कई फैक्टर्स को ध्यान में रखकर बनाया जाता है. यूपी, एमपी, बिहार, राजस्थान, तमिल नाडु… राज्य के हिसाब से सैनिक स्कूल का मेन्यू बदल जाता है.
सैनिक स्कूल में पढ़ाई करने वाले बच्चों का डेली रूटीन काफी सख्त होता है. सुबह 5-5.30 बजे से उठा बच्चा रात में 10.30 बजे तक सोता है (Sainik School Daily Routine). सैनिक स्कूल में फिजिकल एक्टिविटीज पर बहुत फोकस किया जाता है. इसलिए वहां पढ़ाई कर रहे के बच्चों को हेल्दी और बैलेंस्ड डाइट दी जाती है. मौसम के हिसाब से सैनिक स्कूल का फूड मेन्यू बदलता रहता है. इनकी फूड लिस्ट में उस राज्य की पारंपरिक डिशेज़ भी शामिल होती हैं.
सैनिक स्कूल का फूड मेन्यू कौन बनाता है?
सैनिक स्कूलों में फूड मेन्यू आमतौर पर मेस कमेटी द्वारा बनाया जाता है. इस कमेटी में स्कूल स्टाफ के प्रतिनिधि (जैसे मेस मैनेजर, शिक्षक और कभी-कभी कैडेट्स के प्रतिनिधि भी) शामिल होते हैं. यह कमेटी नियमित रूप से मिलकर मेन्यू तैयार करती है. बीच-बीच में उसमें बदलाव भी किया जाता है. सैनिक स्कूल का भोजन पौष्टिक, संतुलित और कैडेट्स की शारीरिक जरूरतों के हिसाब से बनाया जाता है. मेन्यू बनाते समय कई बातों का ध्यान रखा जाता है:
दिन | नाश्ता | रिफ्रेशमेंट | लंच | रिफ्रेशमेंट | डिनर |
सोमवार | उपमा/मैकोरॉनी, दूध | केक/नींबू पानी | पालक कोफ्ता/ कढ़ी पकौड़ा/काले चने, मौसमी सब्जी, रोटी, चावल, सलाद | फल | दाल, मौसमी सब्जी, रोटी, चावल, खीर, दूध |
| सादा/प्याज का पराठा, सब्जी/दही/दूध | भुजिया/नींबू पानी | मटर मसाला/दाल, मौसमी सब्जी, रोटी, जीरा राइस, दही/रायता | फल/पकौड़ा | पालक/मटर पनीर, दाल, रोटी, चावल, रसगुल्ला/गुलाब जामुन |
बुधवार | पाव भाजी/खिचड़ी, दूध | शक्कर पारे/कटलेट/नींबू पानी | राजमा, मौसमी सब्जी, रोटी, मटर चावल, सलाद, दही | फल/स्प्राउट चाट | दाल, मौसमी सब्जी, रोटी, चावल, फ्रूट कस्टर्ड, दूध |
गुरुवार | पूड़ी, सब्जी और दूध | समोसा/गुलगुले/नमकीन/नींबू पानी | दाल मखनी/मंचूरियन, मौसमी सब्जी, रोटी, पुलाव, सलाद/पापड़ | बनाना शेक | दाल, मौसमी सब्जी/मलाई चाप, रोटी, सेंवई की खीर और दूध |
शुक्रवार | सैंडविच और हॉर्लिक्स दूध | पैटीज/बिस्किट/नींबू पानी | सादा कढ़ी, मौसमी सब्जी, रोटी, चावल, सलाद, दही/रायता | मिल्क शेक/फल | मिक्स वेज, दाल, रोटी, चावल, खीर और दूध |
शनिवार | खिचड़ी, दही/दूध | बिस्किट/नींबू पानी | छोले, मिक्स वेज, पूड़ी/रोटी, फ्राइड राइस, सलाद, अचार | चना चाट | शाही/मटर पनीर, दाल, रोटी, चावल, हलवा/रसगुल्ला |
रविवार | स्टफ्ड पराठा (आलू/गोभी)/ पूड़ी, सब्जी और दूध | – | सफेद मटर, वेज बिरयानी, भटूरे/रोटी, सलाद, दही/रायता | फ्रूट चाट | दाल, मौसमी सब्जी, रोटी, चावल, गुलाब जामुन और दूध |
सैनिक स्कूल श्रीगंगानगर का मेन्यू (www.msmsainikschool.in.in)
यह सैनिक स्कूल राजस्थान के श्रीगंगानगर में स्थित है. इनकी वेबसाइट पर साप्ताहिक मेन्यू दिया गया है, जिसे आप नीचे चेक कर सकते हैं-
दिन | नाश्ता | लंच | रिफ्रेशमेंट | डिनर | दूध |
सोमवार | गर्म दूध, बिस्किट, पाव भाजी | राजमा, मटर पनीर, जीरा राइस, छाछ, रोटी, पापड़ | मैकोरॉनी, हॉट कॉफी, सॉस | दाल तड़का, गाजर-मटर, पापड़ सब्जी, रोटी, सलाद | गर्म दूध (बॉर्नविटा) |
मंगलवार | बॉर्नविटा दूध (गर्म), ब्रेड, इडली, सांभर | पूड़ी छोले, मसाला आलू, बूंदी रायता, मसाला राइस, फ्राइड चिली, प्याज, पापड़ | वेज सैंडविच, मसाला चाय, सॉस | मूंग छिलका दाल, टमाटर मिर्च, मिक्स वेज, जीरा राइस, रोटी, सलाद, पापड़ | गर्म दूध (अदरक) |
बुधवार | दूध (गर्म), बिस्किट, पोहा नमकीन, फ्राइड मसाला मिर्च | राजवाडी दाल, लहसुन की चटनी, दम आलू, रोटी, छाछ, लेमन राइस, प्याज, पापड़ | वेज सैंडविच, मसाला चाय, सॉस | अरहर दाल, सूखी आलू मटर, सेव टमाटर, जीरा राइस, रोटी, सलाद, पापड़ | गर्म चॉकलेट दूध |
गुरुवार | हॉर्लिक्स वाला गर्म दूध, ब्रेड जैम, समोसा, चटनी | गुजराती कढ़ी, काले चने की सूखी सब्जी, मौसमी सब्जी, चावल, छाछ, रोटी, पापड़ | मसाला इडली, सॉस, मसाला चाय | दाल फ्राई, मलाई-मेथी-मटर, पुलाव, रोटी, पापड़ | कैरेमल हॉट मिल्क |
शुक्रवार | गर्म केसर दूध, बिस्किट, ग्रिल्ड सैंडविच | कड़ाही पनीर, मटर पत्ता गोभी की सूखी सब्जी, वेज राइस, छाछ, रोटीा, सलाद, पापड़ | मसाला मैगी, सॉस, हॉट कॉफी | मसूर दाल, सूखी आलू मटर, वेज बिरयानी, रोटी, फ्रायम, पापड़ | बादाम वाला दूध |
शनिवार | बॉर्नविटा वाला दूध, ड्राई सूजी टोस्ट, ब्रेड कटलेट, सॉस | पीली मूंग दाल, शिलमा मिर्च आलू मसाला, लेमन राइस, छाछ, रोटी, सलाद, पापड़ | वेज पकौड़ा, सॉस, हॉट कॉफी | अरहर दाल, कॉर्न पालक, जीरा राइस, रोटी, फ्राइड पापड़ | बॉर्नविटा वाला गर्म दूध |
रविवार | हॉर्लिक्स मिल्क, ब्रेड जैम, आलू पराठा, अचार | मसूर दाल, बेसन गट्टा, गाजर मटर, छाछ, जीरा राइस, रोटी, सलाद, पापड़ | पैटीज, सॉस, मसाला चाय | सरप्राइज डिनर | अदरक वाला दूध |