'जूडो में महारथ, घुड़सवारी, आइस हॉकी का शौक...', दुनिया भर के नेताओं से क्यों अलग हैं पुतिन?

3 days ago

Vladimir Putin News: अलास्का में अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का मिलन हुआ. उनकी इस मुलाकात पर दुनिया भर की निगाहें टिकी थीं. अलास्का हाई सिक्योरिटी से लैस हो गया था. दुनिया भर के नेता अपनी स्पीच, सैन्य परेड और अन्य तरीकों को अपनाकर अपने आप को शक्तिशाली दिखाने की कोशिश करते हैं लेकिन व्लादिमीर पुतिन इन नेताओं से थोड़ा हटकर हैं. अब आप सोच रहे होंगे कि पुतिन ऐसा क्या करते हैं? उनका ये काम उन्हें दुनियाभर के नेताओं से जुदा करता है. आइए जानते हैं कि ऐसा वो क्या करते हैं. 

जूडो के शौकीन 
रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन जूडो के काफी ज्यादा शौकीन हैं. ऐसा कहा जाता है कि जहां पर इनका जन्म हुआ वहां पर लड़कों में मारपीट काफी ज्यादा सामान्य बात है, ऐसे में पुतिन किसी से कमजोर न पड़े इसलिए उन्होंने जूडो सीखा, आपको ये जानकर हैरानी होगी कि पुतिन जूडो में ब्लैक बेल्ट चैंपियन हैं. उन्होंने इस खेल पर किताबें भी लिखीं है इसके अलावा कई वीडियो भी बनाए हैं. सबसे हैरानी की बात ये है कि पुतिन अब भी प्रशिक्षण लेते हैं और पूरी गंभीरता के साथ इस खेल को खेलते हैं, पुतिन की लगन की वजह से जूडो मार्शल आर्ट के साथ-साथ संस्कृति निर्माण का भी प्रतीक बन गया.

आइस हॉकी
रूसी राष्ट्रपति को आइस हॉकी का भी काफी ज्यादा शौक रहा है. वो हॉकी खेलों के लिए बर्फ पर सर्फिंग करते थे. साल 2019 में आइस हॉकी खेलते हुए पुतिन ने 8 गोल दागा था. उन्होंने विरोधी टीम को 14-7 से करारी शिकस्त भी दी थी. हालांकि वो इस दौरान फिसलकर गिर भी गए थे. साल 2016 में भी आइस हॉकी खेलते हुए वो गिर गए थे. वो इस खेल के साथ-साथ स्टंड भी करते थे.

क्यों अलग हैं पुतिन
साथ ही साथ बता दें कि पुतिन ने कई बार साइबेरिया में बिना शर्ट के घुड़सवारी की है. उन्होंने बाघों को बेहोश किया है. व्हेल पर क्रॉसबो से निशाना साधा है और कई बार तो बर्फ पर तैरकर दिखाया है. इसके अलावा कहा जाता है कि पुतिन को स्विमिंग का भी काफी शौक है. वो हर रोज कुछ देर के लिए तैराकी करते हैं. अगर इन सबको देखा जाए तो पुतिन काफी ज्यादा साहसिक छवि के नेता हैं. पुतिन ये भी जानते हैं कि राजनीति में, धारणा ही वास्तविकता होती है. जिसकी वजह से वो इन सब खेलों को अपने जीवन में शामिल करते हैं. 

F&Q
सवाल- व्लादिमीर पुतिन पहली बार कब राष्ट्रपति बने थे?

जवाब- व्लादिमीर पुतिन 2012 से रूस के राष्ट्रपति के रूप में कार्य किया है. 

सवाल- व्लादिमीर पुतिन को किन-किन चीजों का शौक है?
जवाब- पुतिन को घुड़सवारी, जूडो, स्विमिंग, फुटबॅाल, आइस हॉकी का शौक है.

ये भी पढ़ें: 'पूरी दुनिया इसका अंत देखना चाहती है...', पुतिन-ट्रंप की मुलाकात पर आया भारत का बड़ा बयान
 

Read Full Article at Source