पूर्व PM मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार कल, आज कैबिनेट की होगी बैठक

1 month ago

हिंदी समाचार

/

न्यूज

/

राष्ट्र

/

Manmohan Singh Death News LIVE: पूर्व PM मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार कल, आज कैबिनेट की होगी बैठक

Manmohan Singh Death News LIVE: 1991 के ऐतिहासिक आर्थिक सुधारों के निर्माता और पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का 92 वर्ष की उम्र में गुरुवार को निधन हो गया. सात दिनों का राष्ट्रीय शोक घोषित किया गया है और आज सुबह 11 बजे कैबिनेट की बैठक होगी. उनका अंतिम संस्कार कल यानी शनिवार को होगा.

News18 हिंदी| December 27, 2024, 07:00 IST

PTI

Manmohan Singh Death News LIVE: दो बार प्रधानमंत्री रहे और 1991 के ऐतिहासिक आर्थिक सुधारों के निर्माता डॉ. मनमोहन सिंह का 92 वर्ष की आयु में गुरुवार को निधन हो गया. गंभीर हालत में उन्हें दिल्ली के एम्स में भर्ती कराए जाने के कुछ ही देर बाद अस्पताल ने उनके निधन की खबर दी. शुक्रवार को होने वाले सभी सरकारी कार्यक्रम रद्द कर दिए गए हैं. सात दिनों का राष्ट्रीय शोक घोषित किया गया है और आज सुबह 11 बजे कैबिनेट की बैठक होगी. मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा. पूर्व प्रधानमंत्री के पार्थिव शरीर को आधी रात के बाद विशेष एंबुलेंस में अस्पताल से उनके आवास ले जाया गया.

मनमोहन सिंह को 2004 में संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन सरकार का नेतृत्व करने के लिए चुना गया था, जब गठबंधन ने भाजपा के नेतृत्व वाली राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन सरकार के खिलाफ जीत हासिल की थी. उन्होंने जुलाई 2005 में संयुक्त राज्य अमेरिका के साथ ऐतिहासिक असैन्य परमाणु समझौते पर हस्ताक्षर किए. सिंह दूसरे कार्यकाल के लिए लौटे, जो गठबंधन के बढ़ते दबाव और उनकी सरकार के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोपों से घिरा था. मनमोहन सिंह एक प्रसिद्ध अर्थशास्त्री, भारतीय रिजर्व बैंक के पूर्व गवर्नर थे, नरसिम्हा राव सरकार में वित्त मंत्री रहै. और जिसने 1990 के दशक की शुरुआत में भारतीय अर्थव्यवस्था को खोला, और 2004 और 2009 में दो बार प्रधानमंत्री बने.

अधिक पढ़ें ...

December 27, 2024, 07:00 (IST)

Manmohan Singh Death LIVE: आनंद महिंद्रा ने मनमोहन सिंह को दी विदाई

मनमोहन सिंह डेथ न्यूज: एक्स पर एक पोस्ट में बिजनेसमैन आनंद महिंद्रा ने देश के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोगन सिंह को विदाई दी. मनमोहन सिंह का 92 वर्ष की आयु में निधन हो गया. उन्होंने कहा, “अलविदा डॉ. मनमोहन सिंह, आपने इस देश से प्यार किया. इसके लिए आपकी सेवा को लंबे समय तक याद रखा जाएगा. ओम शांति”.

December 27, 2024, 06:56 (IST)

Manmohan Singh Death LIVE: भारतीय खिलाड़ियों ने दिवंगत मनमोहन सिंह की याद में काली पट्टी बांधी

मनमोहन सिंह डेथ लाइव: भारतीय क्रिकेट टीम ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चौथे टेस्ट के दूसरे दिन पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के सम्मान में काली पट्टी बांधी, जिनका नई दिल्ली में निधन हो गया. बीसीसीआई ने एक बयान में कहा, “भारतीय टीम पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के सम्मान में काली पट्टी बांध रही है, जिनका निधन हो गया.”

Read Full Article at Source