रेलवे का नया कमाल, टिकट फुल पर डब्बा गुल, सामान लेकर इधर-उधर भागते रहे यात्री

1 hour ago

Last Updated:February 02, 2026, 07:19 IST

Indian Railway News: नागावली सुपरफास्ट एक्सप्रेस जैसे ही संबलपुर स्टेशन पहुंची तो उसमें बीई-2 नाम का 3AC कोच नजर नहीं आया. यात्रियों ने बताया कि उनके पास कन्फर्म्ड टिकट थे, लेकिन ट्रेन में वह कोच लगकर ही नहीं आया. ऐसे में प्लेटफॉर्म पर काफी अफरा-तफरी मच गई.

रेलवे का नया कमाल, टिकट फुल पर डब्बा गुल, सामान लेकर इधर-उधर भागते रहे यात्रीनागावली सुपरफास्ट एक्सप्रेस जैसे ही संबलपुर स्टेशन पहुंची तो उसमें बीई-2 नाम का 3AC कोच नजर नहीं आया.

भारतीय रेलवे ने एक बार फिर यात्रियों को हैरान कर दिया है. इस बार कोई जादू नहीं, न ही कोई चालाकी… बस एक रिजर्व्ड कोच ही गायब हो गया. संभलपुर-नांदेड़ नागावली सुपरफास्ट एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर 20809) में कन्फर्म्ड 3AC टिकट वाले दर्जनों यात्रियों को प्लेटफॉर्म पर खड़े-खड़े पता चला कि उनका पूरा कोच ही ट्रेन में नहीं है.

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, नागावली सुपरफास्ट एक्सप्रेस जैसे ही संबलपुर स्टेशन पहुंची तो उसमें बीई-2 नाम का 3AC कोच नजर नहीं आया. यात्रियों ने बताया कि उनके पास कन्फर्म्ड टिकट थे, लेकिन ट्रेन में वह कोच लगकर ही नहीं आया. ऐसे में प्लेटफॉर्म पर काफी अफरा-तफरी मच गई. कुछ यात्री टिकट एग्जामिनर से बहस करने लगे, तो कुछ ने किसी भी उपलब्ध कोच में सामान लेकर घुसना शुरू कर दिया. 30 से ज्यादा यात्रियों को अपनी बर्थ ढूंढने के लिए ट्रेन के अलग-अलग डिब्बों में इधर-उधर भागना पड़ा.

कैसे गायब हो गया पूरा डब्बा?

ईस्ट कोस्ट रेलवे ने बाद में सफाई दी कि कोच को अटैच करने में तकनीकी खराबी आ गई थी, जिसके कारण संभलपुर से BE2 कोच के बिना ही ट्रेन रवाना हुई. समस्या तब हल हुई, जब ट्रेन विशाखापत्तनम जंक्शन पहुंची. वहां एक नया AC कोच जोड़ा गया और यात्रियों को उनकी बर्थ उपलब्ध कराई गई. रेलवे के एक अधिकारी ने कहा, ‘तकनीकी खराबी के कारण कोच अटैच नहीं हो सका. यात्रियों को असुविधा हुई, इसके लिए खेद है.’

क्या कह रहे यात्री?

हालांकि, इस सफाई से यात्रियों की परेशानी कम नहीं हुई. जिन लोगों ने महीनों पहले कन्फर्म टिकट कराए थे, उनके लिए यह सफर अव्यवस्था और तनाव से भरा रहा. यात्रियों का कहना है कि अगर डिब्बा जोड़ना संभव नहीं था, तो पहले से सूचना दी जानी चाहिए थी, ताकि वे वैकल्पिक इंतजाम कर सकें.

इस घटना ने प्रसिद्ध जादूगर पीसी सरकार जूनियर के दिखाए एक जादू की यादें ताजा कर दीं. उन्होंने तीन दशक पहले एक पैसेंजर ट्रेन को ही जादू से गायब कर दिया था. वहीं यह ताजा मामला कोई जादू नहीं, बस रेलवे की लापरवाही और सिस्टम की खामी का बड़ा उदाहरण रहा.

About the Author

Saad Omar

An accomplished digital Journalist with more than 13 years of experience in Journalism. Done Post Graduate in Journalism from Indian Institute of Mass Comunication, Delhi. After Working with PTI, NDTV and Aaj T...और पढ़ें

Location :

Sambalpur,Sambalpur,Odisha

First Published :

February 02, 2026, 07:19 IST

homebusiness

रेलवे का नया कमाल, टिकट फुल पर डब्बा गुल, सामान लेकर इधर-उधर भागते रहे यात्री

Read Full Article at Source