​​​​​सुबह-सुबह फोन चलाने की आदत ब्रेन पर पड़ रही भारी

59 minutes ago
​​​​​सुबह-सुबह फोन चलाने की आदत ब्रेन पर पड़ रही भारी

By: Feature Desk | Updated Date: Fri, 09 Oct 2026 18:04:19 (IST)

सुबह आंख खुलते ही WhatsApp, Instagram या न्यूज चेक करना कई लोगों की दिनचर्या का हिस्सा बन गया है। हालांकि लगातार नोटिफिकेशन और सोशल मीडिया का इस्तेमाल ध्यान भटकाने, तनाव बढ़ाने और जरूरी कामों पर फोकस करने में परेशानी पैदा कर सकता है। सुबह उठने के बाद कुछ समय फोन से दूरी बनाना, नोटिफिकेशन बंद रखना और दिन की शुरुआत पानी पीने, हल्की एक्सरसाइज या शांत माहौल में करने जैसी आदतें डिजिटल वेलनेस में मदद कर सकती हैं

क्या आप भी सुबह आंख खुलते ही व्हाट्सएप या इंस्टाग्राम चेक करते हैं? ग्लांस डिजिटल कंज्यूमर सर्वे 2024 के मुताबिक 84% इंडियन्स उठते ही सबसे पहले अपना फोन देखते हैं। यह आदत आम लग सकती है लेकिन न्यूरोसाइंटिस्ट्स इसे खतरनाक डिजिटल नशा मानते हैं। यहां जानिए कि सुबह की यह आदत आपके दिमाग को कैसे डैमेज कर रही है।

------

1. ब्रेन वेव्स का शॉर्ट-सर्किट

हार्वर्ड मेडिकल स्कूल की रिसर्च के मुताबिक जब आप उठते ही फोन की ब्लू लाइट और नोटिफिकेशन देखते हैं तो दिमाग रिलैक्स होने वाली अल्फा स्टेट को पूरी तरह छोड़ देता है। वह सीधे हाई-अलर्ट और स्ट्रेस वाली बीटा स्टेट में चला जाता है नतीजतन आप पूरे दिन चिड़चिड़े और बेचैन रहते हैं।

2. डोपामाइन सिस्टम का क्रैश होना
स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी की न्यूरोसाइंटिस्ट डॉ. अन्ना लेम्बके बताती हैं कि सुबह सोशल मीडिया देखने से ब्रेन में चीप डोपामाइन (सस्ती खुशी) का अचानक उछाल आता है। जब दिमाग को बिना मेहनत के यह खुशी मिल जाती है, तो वह ऑफिस या पढ़ाई जैसे जरूरी कामों पर फोकस नहीं कर पाता और आपको हर 10 मिनट में फोन देखने की तलब लगने लगती है।

3. स्ट्रेस हार्मोन (कॉर्टिसोल) का डबल अटैक
नींद से जागने के लिए शरीर में नेचुरली कॉर्टिसोल (स्ट्रेस हार्मोन) हाई होता है। जर्नल ऑफ क्लिनिकल एंडोक्राइनोलॉजी की स्टडी के अनुसार जब आप सुबह-सुबह कोई स्ट्रेसफुल ईमेल या नेगेटिव न्यूज देखते हैं तो यह हार्मोन खतरे के निशान को पार कर जाता है। लंबे समय तक ऐसा होने से याददाश्त और फैसले लेने की क्षमता कमजोर होती है जिसे ब्रेन फॉग कहते हैं।

4. ध्यान लगाने की क्षमता का गिरना
किंग्स कॉलेज लंदन की स्टडी बताती है कि उठते ही ढेरों मैसेज और न्यूज़ प्रोसेस करने से ब्रेन में 'इन्फॉर्मेशन ओवरलोड' हो जाता है. इससे हमारा अटेंशन स्पैन एक गोल्डफिश से भी कम हो गया है।

-------

एक्सपर्ट्स की सलाह: तो सुबह क्या करें

फेमस न्यूरोसाइंटिस्ट डॉ. एंड्रयू ह्यूबरमैन ब्रेन डैमेज को रिवर्स करने के लिए यह आसान रूटीन बताते हैं:

1 घंटे का डिजिटल फास्ट: फोन की जगह फिजिकल अलार्म क्लॉक का इस्तेमाल करें। सुबह उठने के 30 से 60 मिनट तक फोन को बिल्कुल टच न करें।

नेचुरल धूप लें: उठते ही पहले 20 मिनट के अंदर खिड़की या बालकनी से धूप लें। यह शरीर की बायोलॉजिकल क्लॉक को सेट करता है और नेचुरली फ्रेश फील कराता है।

माइंडफुलनेस: फोन देखने के बजाय दिन के पहले 10 मिनट डीप ब्रीदिंग, स्ट्रेचिंग या गुनगुना पानी पीने में बिताएं।

सुबह की यह छोटी सी 'डिजिटल डिटॉक्स' आदत आपको न सिर्फ मेंटली स्ट्रॉन्ग बनाएगी बल्कि आपके पूरे दिन की प्रोडक्टिविटी को कई गुना बढ़ा देगी।

Read Full Article at Source