6 कीर्ति चक्र और 33 शौर्य चक्र... यहां देखें पूरी लिस्ट, किसे क्या मिला?

5 hours ago

Last Updated:May 22, 2025, 23:45 IST

Kirti Chakra Shaurya Chakra Full List: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस के कर्मियों को अदम्य साहस के लिए छह कीर्ति चक्र प्रदान किए, जिनमें से चार मरणोपरांत दिए गए हैं. 33 शौर्य चक्र भी प्...और पढ़ें

6 कीर्ति चक्र और 33 शौर्य चक्र... यहां देखें पूरी लिस्ट, किसे क्या मिला?

जम्मू-कश्मीर पुलिस के उपाधीक्षक हिमायूं मुजम्मिल भट को मरणोपरांत भारत का दूसरा सबसे बड़ा शांतिकालीन वीरता पुरस्कार प्रदान किया गया.

हाइलाइट्स

राष्ट्रपति ने 6 कीर्ति चक्र और 33 शौर्य चक्र प्रदान किए.चार कीर्ति चक्र मरणोपरांत दिए गए.सिख लाइट इन्फैंट्री के कर्नल मनप्रीत सिंह को मरणोपरांत कीर्ति चक्र.

नई दिल्ली. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस के कर्मियों को अदम्य साहस और असाधारण वीरता दिखाने के लिए बृहस्पतिवार को छह कीर्ति चक्र प्रदान किए, जिनमें से चार को मरणोपरांत दिए गए हैं. कीर्ति चक्र भारत का दूसरा सबसे बड़ा शांतिकालीन वीरता पुरस्कार है.

सरकार की ओर से साझा की गई पुरस्कार विजेताओं की सूची के अनुसार, ‘सिख लाइट इन्फैंट्री’ के कर्नल मनप्रीत सिंह, राष्ट्रीय राइफल्स के दो अन्य सैन्य कर्मियों और जम्मू-कश्मीर पुलिस के एक अधिकारी को मरणोपरांत कीर्ति चक्र दिया गया.’

President Droupadi Murmu conferred Kirti Chakra upon Colonel Manpreet Singh, The Sikh Light Infantry, 19 Rashtriya Rifles (Posthumous). During an encounter with the terrorists in Anantnag district in September 2023, he displayed exemplary leadership and act of gallantry,… pic.twitter.com/6qeXhZKoTx

— President of India (@rashtrapatibhvn) May 22, 2025

रक्षा मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि सशस्त्र बलों की सर्वोच्च कमांडर राष्ट्रपति मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन में आयोजित रक्षा अलंकरण समारोह के दौरान सशस्त्र बलों, केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों और राज्य/केंद्र शासित प्रदेश पुलिस के कर्मियों को 33 शौर्य चक्र भी प्रदान किए, जिनमें से सात को मरणोपरांत दिए गए हैं.’ मराठा लाइट इन्फैंट्री, 56 राष्ट्रीय राइफल्स के मेजर मल्ला राम गोपाल नायडू और पंजाब रेजिमेंट, 22 राष्ट्रीय राइफल्स के मेजर मंजीत को कीर्ति चक्र दिया गया.’

President Droupadi Murmu conferred Shaurya Chakra upon Captain Deepak Singh, The Corps of Signals, 48 Rashtriya Rifles (Posthumous). In an encounter with the terrorists in August 2024, he displayed exceptional bravery. Despite his injuries, he pressed forward and engaged the… pic.twitter.com/H471Za2cwR

— President of India (@rashtrapatibhvn) May 22, 2025

बयान में कहा गया है कि जम्मू-कश्मीर लाइट इन्फैंट्री, 63 राष्ट्रीय राइफल्स के राइफलमैन रवि कुमार; सिख लाइट इन्फैंट्री, 19 राष्ट्रीय राइफल्स के कर्नल मनप्रीत सिंह; आर्टिलरी रेजिमेंट, 28 राष्ट्रीय राइफल्स के नायक दिलवर खान; और जम्मू-कश्मीर पुलिस के उपाधीक्षक हिमायूं मुजम्मिल भट को मरणोपरांत भारत का दूसरा सबसे बड़ा शांतिकालीन वीरता पुरस्कार प्रदान किया गया.

राष्ट्रपति भवन ने बाद में अपने आधिकारिक ‘एक्स’ हैंडल पर एक पोस्ट में समारोह की तस्वीरें भी साझा कीं. पोस्ट में कहा गया है, “राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने स्क्वॉड्रन लीडर फ्लाइंग (पायलट) दीपक कुमार को शौर्य चक्र प्रदान किया. उन्होंने अंधेरी रात में विमान उतारने का साहसिक निर्णय लेकर जानमाल की संभावित हानि को रोका.”

authorimg

Rakesh Ranjan Kumar

राकेश रंजन कुमार को डिजिटल पत्रकारिता में 10 साल से अधिक का अनुभव है. न्यूज़18 के साथ जुड़ने से पहले उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान, दैनिक जागरण, ज़ी न्यूज़, जनसत्ता और दैनिक भास्कर में काम किया है. वर्तमान में वह h...और पढ़ें

राकेश रंजन कुमार को डिजिटल पत्रकारिता में 10 साल से अधिक का अनुभव है. न्यूज़18 के साथ जुड़ने से पहले उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान, दैनिक जागरण, ज़ी न्यूज़, जनसत्ता और दैनिक भास्कर में काम किया है. वर्तमान में वह h...

और पढ़ें

भारत पाकिस्तान की ताज़ा खबरें News18 India पर देखें

Location :

New Delhi,Delhi

homenation

6 कीर्ति चक्र और 33 शौर्य चक्र... यहां देखें पूरी लिस्ट, किसे क्या मिला?

Read Full Article at Source