छत्रपति संभाजी महाराज केस में Wikipedia पर बड़ा ऐक्शन, 4-5 एडिटर्स पर FIR दर्ज

20 hours ago

Last Updated:February 21, 2025, 16:18 IST

Chhatrapati Sambhaji Maharaj: बताया जा रहा है कि विकिपीडिया के वे एडिटर्स जिन्होंने छत्रपति संभाजी महाराज के बारे में गलत जानकारी दी थी, उनके खिलाफ केस दर्ज किया गया है. साइबर सेल ने नोटिस भेजकर जवाब मांगा था, ...और पढ़ें

छत्रपति संभाजी महाराज केस में Wikipedia पर बड़ा ऐक्शन, 4-5 एडिटर्स पर FIR दर्ज

संभाजी महाराज मराठा साम्राज्य के संस्थापक छत्रपति शिवाजी महाराज के बेटे थे.

मुंबई. महाराष्ट्र साइबर पुलिस ने छत्रपति संभाजी महाराज पर ‘गलत’ कंटेंट नहीं हटाने के आरोप में विकिपीडिया के कम से कम चार संपादकों के खिलाफ मामला दर्ज किया है. अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी. नोडल एजेंसी ने कैलिफोर्निया स्थित ‘विकिमीडिया फाउंडेशन’ को नोटिस भेजकर विकिपीडिया से कंटेंट हटाने का अनुरोध किया था. ‘विकिमीडिया फाउंडेशन’ एक गैर-लाभकारी संगठन है जो विकिपीडिया संचालित करता है.

महाराष्ट्र साइबर एजेंसी ने नोटिस में यह भी उल्लेख किया था कि विकिपीडिया की सामग्री गलत है और इससे राज्य में लॉ-ऑर्डर की स्थिति उत्पन्न हो सकती है क्योंकि मराठा साम्राज्य के संस्थापक छत्रपति शिवाजी महाराज के पुत्र संभाजी महाराज भारत में पूजनीय हैं. नोटिस में कहा गया था कि विकिपीडिया पर पोस्ट की गई जानकारी से उनके अनुयायियों में भी असंतोष पैदा हो सकता है.

उन्होंने बताया कि सामग्री हटाने के बारे में विकिमीडिया की ओर से कोई जवाब नहीं मिलने पर महाराष्ट्र साइबर पुलिस ने आईटी अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत विकिपीडिया के कम से कम चार संपादकों के खिलाफ मामला दर्ज किया है. ये आपत्तियां संभाजी महाराज के जीवन पर आधारित हिंदी फिल्म ‘छावा’ के मद्देनजर आई हैं. यह फिल्म हाल ही में रिलीज हुई है.

साइबर सेल ने जवाब मांगने के लिए विकिपीडिया को नोटिस भेजा था, लेकिन 3 दिनों के बाद भी कोई जवाब नहीं आने पर अब महाराष्ट्र साइबर सेल उन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर रहा है जिन लोगों ने प्रोफाइल को एडिट किया था. सूत्रों के मुताबिक 4 से 5 लोग है जिन लोगों की छत्रपति संभाजी महाराज के बारे में गलत जानकारी दी थी.

साइबर सेल ने विकिपीडिया को 15 ईमेल भेजा थे, पर उनका कोई जवाब नहीं आया, जिसके बाद अब साइबर सेल विकिपीडिया के एडिटर्स (जिन लोगों ने छत्रपति संभाजी महाराज के बारे में गलत लिखा था) के खिलाफ मामला दर्ज कर रहे हैं. महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस ने पहले ही इस मामले में जांच के आदेश दिए है.

Location :

Mumbai,Maharashtra

First Published :

February 21, 2025, 16:18 IST

homenation

छत्रपति संभाजी महाराज केस में Wikipedia पर बड़ा ऐक्शन, 4-5 एडिटर्स पर FIR दर्ज

Read Full Article at Source