जेईई मेन रिजल्ट जारी, 24 स्टूडेंट्स को मिले 100 परसेंटाइल, देखिए टॉपर लिस्ट

11 hours ago

Last Updated:April 19, 2025, 07:08 IST

JEE Main Result 2025: एनटीए ने जेईई मेन रिजल्ट 2025 जारी कर दिया है. जेईई मेन सेशन 2 परीक्षा में शामिल हुए स्टूडेंट्स एनटीए की ऑफिशियल वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर अपना सरकारी रिजल्ट चेक कर सकते हैं. नेशनल टेस...और पढ़ें

जेईई मेन रिजल्ट जारी, 24 स्टूडेंट्स को मिले 100 परसेंटाइल, देखिए टॉपर लिस्ट

JEE Main Result 2025: जेईई मेन रिजल्ट जारी हो चुका है

हाइलाइट्स

जेईई मेन रिजल्ट 2025 जारी किया गया.24 स्टूडेंट्स ने 100 परसेंटाइल स्कोर किए.टॉपर लिस्ट एनटीए की वेबसाइट पर देखें.

नई दिल्ली (JEE Main Result 2025): लाखों स्टूडेंट्स का इंतजार खत्म हो चुका है. एनटीए ने जेईई मेन रिजल्ट 2025 jeemain.nta.nic.in पर जारी कर दिया है. इस साल 24 स्टूडेंट्स ने जेईई मेन परीक्षा में 100 परसेंटाइल स्कोर किए हैं. इस साल 10,61,840 स्टूडेंट्स ने जेईई मेन सत्र 2 परीक्षा दी थी. इनमें से 7,26,205 छात्राएं और 3,35,635 छात्र थे. जेईई मेन रिजल्ट 2025 नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी एनटीए की ऑफिशियल वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर चेक कर सकते हैं.

एनटीए ने कल दोपहर करीब 3 बजे जेईई मेन फाइनल आंसर की जारी की थी. इसके बाद देर रात जेईई मेन सत्र 2 रिजल्ट 2025 घोषित कर दिया. फिलहाल एनटीए ने सिर्फ बीई/बीटेक पेपर का रिजल्ट रिलीज किया है. बीआर्क पेपर में शामिल हुए स्टूडेंट्स को अभी रिजल्ट के लिए इंतजार करना होगा. जनरल कैटेगरी के 21 स्टूडेंट्स ने जेईई मेंस रिजल्ट 2025 में 100 परसेंटाइल स्कोर किए हैं. जेईई मेन फाइनल आंसर की में 11 सवालों में बदलाव किया गया है.

JEE Main Result 2025: जेईई मेन का रिजल्ट कैसे चेक करें?
जेईई मेन 2025 रिजल्ट नीचे लिखे स्टेप्स के जरिए चेक कर सकते हैं:

1- जेईई मेन की ऑफिशियल वेबसाइट jeemain.nta.ac.in पर विजिट करें.
2- इसके बाद जेईई मेन सत्र 2 रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें.
2- अपनी लॉगिन डिटेल्स एंटर करके सबमिट पर क्लिक कर दें.
4- इतना करते ही जेईई मेन 2025 सत्र 2 पेपर 1 परिणाम आपकी स्क्रीन पर डिसप्ले हो जाएगा.

JEE Mains 2025 कैटेगरी वाइज टॉपर
जनरल कैटेगरी के 21 कैंडिडेट्स ने जेईई मेन 2025 में 100 परसेंटाइल स्कोर किए हैं (JEE Main Topper List 2025). इनके अलावा 3 कैंडिडेट्स अन्य कैटेगरीज़ से हैं. जनरल EWS में तेलंगाना के वी. अजय रेड्डी ने जेईई मेन परीक्षा में टॉप किया है, OBC NCL कैटेगरी में दिल्ली के दक्ष का नाम टॉपर लिस्ट में है और SC कैटेगरी में यूपी के श्रेयस लोहिया टॉपर बने हैं. इस साल जेईई मेन 2025 रिजल्ट में जनरल कैटेगरी का कटऑफ 93.1023262 है.

जेईई मेन कैटेगरी वाइज कटऑफ
जनरल: 93.1023262
ईडब्ल्यूएस (EWS): 80.3830119
ओबीसी (OBC): 79.4313582
एससी (SC): 61.152693
एसटी (ST): 47.9026465
दिव्यांग व्यक्ति: 0.0079349

रोल नंबर                    राज्य                                   टॉपर स्टूडेंट का नाम और परसेंटाइल
1. 250310048742- अंडमान और निकोबार द्वीप – मौसम दास- 99.0622707
2. 250310564942- आंध्र प्रदेश – साई मनोगना गुथिकोंडा- 100
3. 250310666429- अरुणाचल प्रदेश – प्रणय कुमार रॉय- 99.3840245
4. 250310016427- असम – प्रांजल कुमार सिंह- 99.9837952
5. 250310763965- बिहार – अब्दुल्ला- 99.9945499
6. 250310524809- चंडीगढ़ – अर्णव जिंदल- 99.9991058
7. 250310272791- छत्तीसगढ़ – सुविज्ञा देवांगन- 99.990837
8. 250310451582- दादरा एंड नगर हवेली – अहरान रावल- 99.9856921
9. 250310561005- दमन और दीव – जयेश वासन- 98.4181971
10. 250310133572- दिल्ली – दक्ष- 100
11. 250310143408- दिल्ली – हर्ष झा- 100
12. 250310335084- गोवा – नविन्या देवानंद देसाई- 99.9801306
13. 250310391420- गुजरात – शिवेन विकास तोषनीवाल- 100
14. 250310090488- गुजरात – आदित प्रकाश भागड़े- 100
15. 250310292034- हरियाणा – अमोघ बंसल- 99.9992065
16. 250310151645- हिमाचल – प्रदेश धैर्य शर्मा- 99.9918249
17. 250310543590- जम्मू और कश्मीर – तोय्यब आशिक अहंगर- 99.9936579
18. 250310386607- झारखंड – आर्यन मिश्रा- 99.9990968
19. 250310034720- कर्नाटक – कुशाग्र गुप्ता- 100
20. 250310128502- केरल – अक्षय बिजू बी एन- 99.9960501
21. 250310628173- लद्दाख – बशीर अहमद- 96.1934877
22. 250310288342- लक्षद्वीप – मोहम्मद सईद पी- 87.5187263
23. 250310429117- मध्य प्रदेश – माजिद मुजाहिद हुसैन- 99.9992043
24. 250310017038- महाराष्ट्र – आयुष रवि चौधरी- 100
25. 250310296087- महाराष्ट्र – सानिध्य सर्राफ- 100

First Published :

April 19, 2025, 06:52 IST

homecareer

जेईई मेन रिजल्ट जारी, 24 स्टूडेंट्स को मिले 100 परसेंटाइल, देखिए टॉपर लिस्ट

Read Full Article at Source