नई दिल्ली (Best MBA Colleges in India). भारत में हर साल 4-5 लाख स्टूडेंट्स एमबीए कॉलेज में एडमिशन लेते हैं. देश के टॉप एमबीए कॉलेज में एडमिशन लेने के लिए कैट, मैट जैसे मैनेजमेंट एंट्रेंस एग्जाम का स्कोर होना जरूरी है. देशभर में 5 हजार से ज्यादा एमबीए कॉलेज हैं. ऐसे में टॉप एमबीए कॉलेज ढूंढ पाना बहुत मुश्किल है. इंटरनेट की दुनिया में हर संस्थान खुद के बेस्ट होने का दावा करता है. देश के टॉप एमबीए कॉलेज में एडमिशन लेने के लिए आईआईआरएफ रैंकिंग का सहारा ले सकते हैं.
इंडियन इंस्टीट्यूशनल रैंकिंग फ्रेमवर्क ने देश के टॉप 10 एमबीए कॉलेज की लिस्ट जारी की है (IIRF MBA Ranking 2024). सभी बिजनेस स्कूल्स को 7 पैरामीटर्स पर परखा गया है. फिर उसी के आधार पर फाइनल रैंकिंग तय की गई है. आईआईआरएफ रैंकिंग देखकर आपके लिए एडमिशन लेना आसान हो जाएगा (IIRF Ranking 2024). इससे आपको यह समझने में मदद मिलेगी कि बिजनेस स्कूल द्वारा किए गए दावे कितने सही हैं और कितने गलत (Best B Schools in India).
टॉप पर है आईआईएम अहमदाबाद
इस साल भी आईआईएम अहमदाबाद को बेस्ट एमबीए कॉलेज बताया जा रहा है. देश के टॉप मैनेजमेंट कॉलेजों की लिस्ट में एक आईआईटी भी शामिल है. जानिए आईआईआरएफ रैंकिंग 2024 के हिसाब से बेस्ट एमबीए कॉलेज कौन से हैं.
यह भी पढ़ें- 94 सवाल, 1600 अंक, 7 बार होती है परीक्षा, पास करके विदेश में मिलेगा एडमिशन
रैंक | बिजनेस स्कूल | प्लेसमेंट परफॉर्मेंस | टीचिंग, लर्निंग रिसोर्स | रिसर्च | इंडस्ट्री इनकम & इंटीग्रेशन | प्लेसमेंट स्ट्रैटेजी & सपोर्ट | फ्यूचर ओरिएंटेशन | इंटरनेशनल आउटलुक | ओवरऑल इंडेक्स स्कोर |
1 | IIM अहमदाबाद | 139.28 | 137.28 | 124.28 | 133.99 | 134.42 | 130.14 | 135.28 | 937.24 |
2 | FMS, दिल्ली | 138.42 | 136.71 | 126.85 | 133.42 | 132.85 | 124.71 | 130.28 | 933.39 |
3 | IIM कोलकाता | 138.71 | 136.42 | 122.85 | 132.56 | 133.28 | 130.28 | 136.85 | 931.20 |
4 | IIM बैंगलोर | 138.42 | 134.14 | 121.14 | 133.14 | 131.42 | 134.56 | 135.14 | 925.89 |
5 | IIM कोझिकोड | 137.85 | 130.56 | 123.42 | 133.42 | 132.99 | 130.71 | 134.28 | 921.88 |
6 | IIM लखनऊ | 135.85 | 128.57 | 122.85 | 135.42 | 132.42 | 129.99 | 129.28 | 915.04 |
7 | IIFT दिल्ली | 135.42 | 128.99 | 124.28 | 130.85 | 128.71 | 129.28 | 130.28 | 909.70 |
8 | IIM मुंबई | 132.28 | 124.99 | 123.71 | 134.14 | 136.56 | 126.99 | 128.85 | 903.86 |
9 | IIM इंदौर | 130.56 | 126.14 | 120.57 | 135.42 | 137.14 | 129.56 | 125.71 | 900.35 |
10 | IIT बॉम्बे | 130.14 | 124.42 | 122.42 | 134.42 | 135.71 | 123.14 | 126.85 | 895.33 |
इन 10 टॉप संस्थानों के बाद आईआईएम रायपुर 11वीं (IIM Raipur), आईआईटी खड़गपुर 12वीं (IIT Kharagpur), आईआईटी दिल्ली (मैनेजमेंट स्टडीज) 13वीं (IIT Delhi), आईआईएम उदयपुर 14वीं (IIM Udaipur), आईआईएम रांची 15वीं पोजिशन पर हैं (IIM Ranchi).
यह भी पढ़ें- भारत में हैं 1113 यूनिवर्सिटी, 40 हजार से ज्यादा कॉलेज, नकली को कैसे पहचानें?
Tags: IIM Ahmedabad, IIT Bombay, University education
FIRST PUBLISHED :
June 30, 2024, 18:16 IST