मनमोहन सिंह के अंतिम संस्कार से पहले दिल्ली पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी

1 month ago

December 28, 2024, 07:24 (IST)

मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार लाइव: मनमोहन सिंह का पार्थिव शरीर सुबह 8 बजे कांग्रेस हेडक्वाटर लाया जाएगा

Manmohan Singh Funeral Live: पूर्व पीएम मनमोहन सिंह का पार्थिव शरीर शनिवार को सुबह 8 बजे उनके आवास से कांग्रेस के अकबर रोड मुख्यालय ले जाया जाएगा. कांग्रेस कार्यालय में जनता मनमोहन सिंह का अंतिम दर्शन कर सकती है. अभी से पूर्व पीएम के आवास पर लोगों की भीड़ लगनी शुरू हो चुकी है. अंतिम दर्शन के लिए जुटे एक लोग ने कहा, ‘हम पूर्वी दिल्ली से यहां दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि देने आए हैं… वे सबसे बेहतरीन अर्थशास्त्रियों में से एक थे। मैं और मेरे पति यहां उन्हें अंतिम श्रद्धांजलि देने आए हैं। हमें उम्मीद है कि हमें अंदर जाने दिया जाएगा, लेकिन अगर सुरक्षा कारणों से हमें अंदर जाने की अनुमति नहीं मिली, तो हम यहां से वापस लौट जाएंगे…’

December 28, 2024, 07:04 (IST)

Manmohan Singh Funeral Live: वो जगह जहां मनमोहन सिंह के अंतिम संस्‍कार की हो रही बात

मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार लाइव: निगम बोध घाट दिल्ली में यमुना नदी के तट पर स्थित है. यह ऐतिहासिक लाल किले के पीछे दिल्ली के रिंग रोड के समीप है. निगम बोध घाट पर यमुना तक जाने वाले स्नान और घाटों की पूरी श्रृंखला है. निगम बोध घाट दिल्ली का सबसे पुराना श्‍मशान घाट है. यह सबसे व्यस्त घाटों में से एक है, जहां हर दिन औसतन 50-60 शवों का अंतिम संस्‍कार किया जाता है.

यहां पढ़े पूरी स्टोरी- निगम बोध घाट की कहानी…वो जगह जहां मनमोहन सिंह के अंतिम संस्‍कार की हो रही बात

December 28, 2024, 07:02 (IST)

मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार लाइव: पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने मनमोहन सिंह को श्रंद्धाजलि दी है

Manmohan Singh Funeral Live: पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने दिवंगत नेता को श्रद्धांजलि देते हुए अमरिंदर ने मनमोहन सिंह के परिवार और प्रियजनों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त की, उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, ‘पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह जी के निधन से बहुत दुखी हूं, वे एक सच्चे राजनेता थे जिन्होंने उदाहरण पेश किया,’ उन्होंने आगे कहा, ‘पंजाब के मुख्यमंत्री (तब कांग्रेस नेता) के रूप में, मुझे राज्य के सामने आने वाले विभिन्न आर्थिक मुद्दों पर डॉ. मनमोहन सिंह जी से मार्गदर्शन लेने का सौभाग्य मिला था. उनकी अमूल्य अंतर्दृष्टि और सलाह ने हमारी आर्थिक नीतियों और पहलों को आकार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई.’ सिंह ने कहा कि दूरदृष्टि, बुद्धिमत्ता, विनम्रता और प्रतिबद्धता को हमेशा याद रखा जाएगा.

December 28, 2024, 07:02 (IST)

मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार लाइव: मनमोहन सिंह की अंतिम संस्कार आज, घर से निकलने पहले पढ़ लें ट्रैफिक एडवाइजरी

Manmohan Singh Funeral Live: मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार आज 11 बजकर 45 मिनट दिल्ली के निगमबोध घाट पर होगा. इससे पहले दिल्ली पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी जारी किया है. दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने शुक्रवार को अपनी एडवाइजरी में कहा, ‘28.12.2024 को भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय डॉ. मनमोहन सिंह के राजकीय अंतिम संस्कार के अवसर पर कई विदेशी गणमान्य व्यक्ति और अन्य वीआईपी/वीवीआईपी और आम जनता निगम बोध घाट का दौरा करेंगे. इसे देखते हुए ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की गई है.’

एडवाइजरी के अनुसार, डायवर्जन पॉइंट में राजा राम कोहली मार्ग, राजघाट रेड लाइट, सिग्नेचर ब्रिज और युधिष्ठिर सेतु शामिल हैं. रिंग रोड (महात्मा गांधी मार्ग), निषाद राज मार्ग, बुलेवार्ड रोड, एसपीएम मार्ग, लोथियन रोड और नेताजी सुभाष मार्ग पर सुबह 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक गाड़ियों के आने-जाने पर प्रतिबंध और डायवर्जन हो सकता है. लोगों को सलाह देते हुए ट्रैफिक पुलिस ने उपरोक्त सड़कों पर जाने से बचने की सलाह दी है, साथ ही उस क्षेत्र से भी बचने को कहा गया है जहां जुलूस निकाला जाएगा.

December 28, 2024, 06:55 (IST)

Manmohan Singh Funeral Live: कब और कहां होगा पूर्व PM मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार?

Manmohan Singh Funeral Live: गृह मंत्रालय ने एक बयान में कहा, “सरकार ने निर्णय लिया है कि डॉ. मनमोहन सिंह का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा. अंतिम संस्कार 28 दिसंबर, 2024 को सुबह 11 बजकर 45 मिनट पर निगमबोध घाट, नई दिल्ली में होगा.”

December 28, 2024, 06:24 (IST)

Manmohan Singh Funeral Live: स्मारक को लेकर देर रात गृह मंत्रालय ने बयान जारी किया

Manmohan Singh Funeral Live: शुक्रवार देर रात गृह मंत्रालय ने पूर्व पीएम मनमोहन सिंह के स्मारक को लेकर प्रेस रिलीज जारी किया है. इसमें कहा गया है कि कांग्रेस प्रमुख से सिंह के स्मारक के लिए जगह आवंटित करने का अनुरोध प्राप्त हुआ है. कैबिनेट बैठक के तुरंत बाद, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने खड़गे और मनमोहन सिंह के परिवार को सूचित किया कि सरकार स्मारक के लिए जगह आवंटित करेगी. इससे पहले कांग्रेस ने अंतिम संस्कार और स्मारक के लिए स्थान न ढूंढ़ना देश के पहले सिख प्रधानमंत्री का जानबूझकर किया गया अपमान का आरोप लगाया था.

December 28, 2024, 06:13 (IST)

मनमोहन सिंह की अंतिम संस्कार: मनमोहन सिंह के स्मारक को लेकर उपजा विवाद शुक्रवार देर शाम तक थमा

मनमोहन सिंह की अंतिम संस्कार: पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के स्मारक को लेकर उपजा विवाद शुक्रवार देर शाम तक थमता नजर आया. केंद्रीय गृह मंत्रालय ने बताया कि सरकार पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के स्मारक के लिए जगह आवंटित करेगी. मंत्रालय ने इसकी जानकारी उनके परिवार और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को दे दिया है.

December 28, 2024, 06:12 (IST)

Manmohan Singh last Rites Live: अंतिम यात्रा में कौन-कौन हो रहा है शामिल, देखें पूरी लिस्ट

Manmohan Singh last Rites Live: मनमोहन सिंह की अंतिम संस्कार के मौके पर उनके परिवार के साथ विदेशी मेहमान भूटान नरेश और मॉरिशस के विदेश मंत्री के साथ-साथ राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़, पीएम नरेन्द्र मोदी, कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी, लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी, पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे सहित कई प्रमुख नेता और अन्य हस्तियां शामिल होंगी. इनके अलावा रक्षा मंत्री लोकसभा के स्पीकर गृह मंत्री राज्यसभा में विपक्ष के नेता रक्षा राज्य मंत्री के ऑफ डिफेंस स्टाफ के का आर्मी स्टाफ के का नवल स्टाफ के ऑफ़ एयर स्टाफ रक्षा सेक्रेटरी गृह मंत्रालय के सेक्रेटरी भी शामिल होंगे. सारी जानारी गृह मंत्रालय ने प्रेस रिलीज में शुक्रवार को देर रात दी.

December 28, 2024, 06:08 (IST)

Manmohan Singh Funeral Live: मनमोहन सिंह की अंतिम संस्कार पर दो विदेशी मेहमान भी

Manmohan Singh Funeral Live: मनमोहन सिंह के अंतिम संस्कार में शामिल होने वाले मेहमानों और कार्यक्रम की पूरी लिस्ट गृह मंत्रालय ने जारी की है. अंतिम संस्कार में शामिल होने भूटान नरेश और मॉरिशस के विदेश मंत्री शामिल होंगे. अंतिम संस्कार धार्मिक रीति रिवाजों के साथ सुबह के 11 बजकर 45 मिनट पर होगा.

December 28, 2024, 06:06 (IST)

Manmohan Singh Funeral Live: डॉ मनमोहन सिंह की अंतिम यात्रा आज सुबह 9:30 बजे होगी शुरू

Manmohan Singh Funeral Live: डॉ मनमोहन सिंह के अंतिम संस्कार की सारी तैयारियां पूरी हो चुकी है. आज उनका पार्थिव शरीर सुबह कांग्रेस पार्टी के मुख्यालय रखा जाएगा. यहां पर लोग अंतिम दर्शन कर सकते हैं. फिर वहीं से सुबह साढ़े नौ बजे उनकी अंतिम यात्रा भी शुरू होगी, जो दिल्ली के निगम बोध घाट तक जाएगी.

अधिक पढ़ें

Manmohan Singh Funeral Live: भारत के 14वें प्रधानमंत्री का अंतिम संस्कार आज शनिवार को होगा.उनका अंतिस संस्कार दिल्ली के निगमबोध घाट पर होगा. इससे पहले आम जनता के दर्शन के लिए उनका पार्थिव शरीर कांग्रेस के हेडक्वार्टर लाया जा रहा है. मनमोहन सिंह के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए आने वाले वीवीआईपी गेस्ट को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी जारी किया है. ट्रैफिक पुलिस ने आम पब्लिक को प्रतिबंधित मार्गों पर न जाने की सलाह दी.

गुरुवार को देर रात निधन हो गया. उन्होंने दिल्ली के एम्स हॉस्पिटल में अंतिम सांस ली. उनकी उम्र 92 वर्ष थी. देर रात उनकी तबीयत खराब होने के बाद उन्हें AIIMS में भर्ती कराया गया था. उनके निधन पर केंद्र सरकार ने देश पूरे देश में और अलग-अलग कई राज्यों ने 7 दिन का राजकीय शोक मनाने का फैसला किया है. डॉ सिंह की आज शनिवार को नई दिल्ली के कश्मीरी गेट के पास सुबह 11 बजकर 45 मिनट पर निगमबोध घाट पूरे राजकीय सम्मान से अंतिम संस्कार किया जाएगा.

वहीं, रक्षा मंत्रालय डॉ सिंह के अंतिम संस्कार के लिए पूरे सैन्य सम्मान प्रबंध करने का फैसला लिया है. इस मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी सहित देश विदेश के कई प्रमुख हस्तियां शामिल होंगी. गृह मंत्रालय ने शुक्रवार देर शाम अंतिम संस्कार के पूरे कार्यक्रम और देश विदेश से आने मेहमानों की लिस्ट जारी किया है.

Read Full Article at Source